Connect with us
Uttarakhand News : Rudraprayag Car Accident driver died on the spot in guptkashi road

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / रुद्रप्रयाग : गहरी खाई में जा समाई कार चालक की मौके पर ही मौत करना पड़ा रेस्क्यू कार्य

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

रुद्रप्रयाग : गहरी खाई में जा समाई कार चालक की मौके पर ही मौत करना पड़ा रेस्क्यू कार्य

1 min read

Rudraprayag car Accident: गहरी खाई में जा समाई कार कार चालक की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड  दर्दनाक सड़क हादसों की कड़ी में फिर एक सड़क हादसे की खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है ।जहां मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर छेड़ागाड के पास कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ बसुकेदार की टीम मौके पर पहुंची। और खाई में उतरकर तुरंत रेस्क्यू कार्य कर कार चालक आनंद सिंह के शव को बाहर निकाला ।और शव को पुलिस के सुपुर्द किया।(Rudraprayag Car Accident)

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कार सवार आनंद सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र शराद सिंह निवासी तालजामण बसुकेदार से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। जैसे ही कार छेड़ागाड़ के पास पहुंची तो एकाएक गहरी खाई में जा समाई ।अभी तक हादसे का स्पष्ट  कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्राथमिक तौर पर कार का काफी तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

https://youtu.be/xFLrJ9B9IMA

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top