UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग
Rudraprayag news: रूद्रप्रयाग दिवाली मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे युवक की हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Rudraprayag scooty accident diwali : दिवाली का त्यौहार मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गई जिंदगी, गांव मे पसरा मातम..
Rudraprayag pankaj negi died in scooty Accident after Diwali celebration going duty L & T Company augustmuni uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है ,जहाँ पर दीपावली का त्यौहार मनाकर घर से काम पर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Nanakmatta accident: दिवाली मनाने घर जा रहे 4 मज़दूरों की नानकमत्ता सड़क हादसे में गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के धनपुर पट्टी के वीरों गांव के निवासी 29 वर्षीय पंकज सिंह नेगी पुत्र सते सिंह नेगी दीपावली का त्यौहार मनाने के बाद बीते 21 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि स्थित एल एंड टी कंपनी में काम करने के लिए स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही उनकी स्कूटी केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा के जीएमवीएन के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े लोडर से टकरा गई जिसके कारण पंकज के सिर व मुँह पर गंभीर चोटे आई और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
पंकज की सड़क हादसे मे गई जिंदगी
तभी हादसे को घटित होता देख आसपास के लोग तुरंत पंकज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पंकज के शव को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। पंकज की मौत के बाद से उनके परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान स्कूटी में पंकज अकेले सवार थे।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
