Connect with us
Uttarakhand news:Sakshi Kathait of Bangoli village of rudraprayag selected for Uttarakhand Under-19 women's cricket team camp

Home / उत्तराखण्ड / बंगोली गांव की साक्षी कठैत का उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम कैंप के लिए चयन

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

बंगोली गांव की साक्षी कठैत का उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम कैंप के लिए चयन

1 min read

Sakshi Kathait under19 cricket: रुद्रप्रयाग के बंगोली गांव की साक्षी कठैत का उत्तराखंड अंडर- 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ चयन

राज्य की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। यदि हम बात करें खेल क्षेत्र की तो राज्य की बेटियां यहां भी अपनी सफलता का परचम लहराकर राज्य को गौरवान्वित कर रही हैं।आए दिन उत्तराखंड की बेटियों की सफलता की खबरें सुनने को मिलती हैं इसी कड़ी में एक और खबर राज्य के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बंगोली गांव की साक्षी कठैत का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए हुआ है। बता दें कि अभी साक्षी काशीपुर में चल रहे कैंप में अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रही है।(Sakshi Kathait under19 cricket)

बताते चलें कि साक्षी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था इसलिए आठवीं कक्षा से ही साक्षी ने क्रिकेट को अपना कैरियर बनाने की ठान ली। साक्षी के पिता भरत सिंह कठैत ने बेटी का पंजीकरण जिला क्रिकेट एसोसिएशन में करा दिया। जहां साक्षी ने जिला मुख्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशांत बिष्ट से कोचिंग ली। कोच से मिले दिशा-निर्देशों के तहत साक्षी ने अपनी विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी को निखारा। साक्षी के उत्तराखंड अंडर-19 में चयन होने से परिवार तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

 

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top