UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Dehradun school bus accident: सहसपुर देहरादून खाई में गिरी स्कूल बस, बच्चों में मची चीख-पुकार
1 min read
Dehradun school bus accident: स्कूल बस हुई दुर्घटना का शिकार, 100 मीटर गहरी खाई मे गिरी बस, मची चीख पुकार..
school bus fell into ditch in sahaspur dehradun road Accident today student saved his life uttarakhand latest news today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हुई है। वो तो गनीमत रही कि हादसे में बच्चों को चोट नहीं आई अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस प्रशासन की टीम ने घटना की जाँच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Khatima accident news live: खटीमा ट्रेन की चपेट में आने से ग्रिफ जवान की पत्नी सहित गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी ढालनी मे आज सोमवार को उस समय भीषण सड़क हादसा घटित हो गया, जब संस्कार स्कूल की बस अचानक से अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जाकर पलट गई। वो तो गनीमत रही की बच्चों की समझदारी के चलते उनकी जिंदगी बच गई अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
बस चालक की लापरवाही के कारण खतरे में पड़ी बच्चों की जिंदगी ( dehradun school bus accident)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक पर इस हादसे का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है क्योंकि बस चालक बच्चों को उतारने की जगह बस को ढलान पर खड़ा कर खुद कहीं और चला गया था। इतने में ही बस पीछे की ओर खिसकने लगी और देखते ही देखते सीधा खाई में लुढक गई। बस को खाई की ओर जाता देख छात्रों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए चलती बस से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन व स्कूल प्रबंधन को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
