UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli uttarakhand school closed tomorrow: चमोली में कल 28 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल
1 min read
Chamoli school holiday tomorrow: गुरुवार को मौसम विभाग ने चमोली जिले में जताई है भारी बारिश की संभावना
Uttarakhand school closed due to heavy rain alert holiday in chamoli tomorrow news today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के संबंध में सामने आ रही है। जिसके मुताबिक राज्य के चमोली जिले में गुरुवार 28 अगस्त को सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े :Nainital holiday news: नैनीताल में एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित बंद रहेंगे स्कूल आफिस
इस संबंध में चमोली जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। जिसको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चमोली जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी अर्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों में 28 अगस्त को अवकाश घोषित किया जाता है।
बागेश्वर पिथौरागढ़ में भी बारिश का अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार 28 अगस्त को चमोली जिले के साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कल देहरादून, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, नैनीताल जिलों को बारिश के लिहाज से यलो अलर्ट में रखा गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
