Connect with us
Uttarakhand news: selfie taking women fall in ditch tota ghati Accident

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सेल्फी के चक्कर में महिला गिरी गहरी खाई में गई जान देखें वीडियो

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड: सेल्फी के चक्कर में महिला गिरी गहरी खाई में गई जान देखें वीडियो

1 min read

Tota Ghati Accident Uttarakhand: तोता घाटी में सेल्फी ले रही महिला गिरी गहरी खाई में हुई दर्दनाक मौत

उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में कई बार पर्यटक सेल्फी लेने के दौरान गहरी खाई में गिरे हैं। इसी बीच फिर एक खबर अभी टिहरी गढ़वाल के ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग से सामने आ रही है जहां देवप्रयाग के पास सौड पानी तोताघाटी में सेल्फी लेने के दौरान मुरादाबाद की महिला गहरी खाई में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई महिला अपने पति के साथ बद्रीनाथ यात्रा करने के बाद वापस लौट रही थी।(Tota Ghati Accident Uttarakhand)

बता दें कि घटना बीते मंगलवार रात लगभग पौने आठ बजे की है। देवप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि सौड़ पानी के पास एक महिला खाई में गिर गई है। जिसके तुरंत बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खाई में टॉर्च की सहायता से महिला की तलाश की। काफी देर बाद महिला का शव बरामद हुआ जिसे बमुश्किल राशियों की सहायता से ऊपर सड़क पर लाया गया। वहीं कौड़ियाला चौकी प्रभारी रविंद्र डोभाल का कहना है कि महिला के पति राहुल सैनी ने बताया कि वह सेल्फी लेने के दौरान खाई में अचानक गिर गई। मृतका प्रियंका स‍िव‍िल लाइन मुरादाबाद निवासी थी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top