Connect with us
Uttarakhand news: Sensational suicide case almora, dead body found hanging in rotten condition

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : पहाड़ में सनसनीखेज घटना सड़ी अवस्था में फंदे से लटका मिला शव

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : पहाड़ में सनसनीखेज घटना सड़ी अवस्था में फंदे से लटका मिला शव

1 min read

Almora Suicide Case: अल्मोड़ा जिले में कारोबारी युवक का फंदे से लटका मिला शव

राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रहे हैं। बता दें कि अल्मोड़ा के दुगालखोला क्षेत्र में एक व्यक्ति का सड़ा गला शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसके अनुसार व्यक्ति ने जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पड़ोसियों के अनुसार मनोज का अपनी पत्नी के संग किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिस कारण से पत्नी घर छोड़कर बच्चों को लेकर चली गई थी । शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पत्नी को भी सूचित कर दिया है। (Almora Suicide Case)

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राजस्थान निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ अल्मोड़ा के दुगालखोला क्षेत्र किराए के मकान में रह रहे थे। बता दें कि मनोज कुमार कंप्यूटर के पार्ट्स बेचने तथा रिपेयर करने का कार्य करते थे। बताते चलें कि मनोज कुमार का होली के बाद अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिस कारण से मनोज की पत्नी बच्चों को लेकर वहां से चली गई। पत्नी के जाने के बाद से मनोज तनाव में रह रहा था तथा अपने कमरे से बाहर नहीं निकलता था। मनोज के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस बात को पहले तो गंभीरता से नहीं लिया लेकिन सोमवार को जब मनोज के कमरे से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। इस बात की जानकारी उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलने के बाद पुलिस को मनोज का शव सड़ी गली अवस्था में फंदे से लटका हुआ मिला। कोतवाल अरुण कुमार के अनुसार शव काफी हद तक सड़ गया है। ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top