Connect with us
Soniya Arya teelu rauteli award

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: चंपावत की सोनिया को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, मंत्री रेखा आर्या ने किया सम्मानित

उत्तराखण्ड चम्पावत

बधाई: चंपावत की सोनिया को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, मंत्री रेखा आर्या ने किया सम्मानित

1 min read

Sonia Arya Teelu Rauteli Award 2024: चंपावत जिले के लोहाघाट की सोनिया आर्या को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित….

Sonia Arya Teelu Rauteli Award 2024 उत्तराखंड में हर वर्ष 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर महिलाओं और किशोरियों को उनके साहस पराक्रम व उत्कृष्ट सेवा का प्रदर्शन करने के लिए उत्तराखंड सरकार तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करती है। जो उन्हें उनकी बहादुरी और संघर्ष के लिए सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। इसी बीच 8 अगस्त को 13 महिलाओं को तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया है। जिसमें चंपावत जिले की लोहाघाट की सोनिया आर्या को भी इस सम्मान प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड की चार ग्राम प्रधान स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिल्ली में होंगी सम्मानित…

Sonia Arya lohaghat Champawat बता दें चंपावत जिले के लोहाघाट की सोनिया आर्या को विशिष्ट जन सेवा से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की गरिमा को आगे बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है। दरअसल वरिष्ठ फार्मासिस्ट मनोज आर्या की जीवन संगिनी सोनिया आर्या प्राकृतिक हेल्थ एक्सपर्ट योग साधिका एवं बहनों को स्वस्थ रखते हुए उनके बच्चों को अच्छे आचार विचार तथा संस्कार देती आ रही है जिसके चलते उन्हें यह विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की योग अनुदेशिका सोनिया ने बगैर दवाइयों के महिलाओं को योग व प्राकृतिक माहौल से जोड़कर स्वस्थ रखने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा भोजन की थाल में अन्न की बर्बादी न करने समेत पानी की बर्बादी रोकने व हर महिला को अपने बच्चों की स्मृति में पेड़ लगाने समेत नशे से दूर रखते हुए अच्छे संस्कार देने की दिशा में लगातार कार्य किए हैं। सोनिया की इस उपलब्धि से उनके परिवार वाले बेहद खुश हैं। सोनिया ने इस सम्मान का श्रेय अपनी दो बेटियों समेत अपने जीवनसाथी मनोज आर्या व उन सभी बहनों को दिया है जो उनके इस अभियान में पूरा सहयोग करती हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top