Connect with us
Suhavani Rana of khatima thunder news
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / खटीमा: सुहावनी की चल रही थी शादी की तैयारी भाई बोले ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

खटीमा: सुहावनी की चल रही थी शादी की तैयारी भाई बोले ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था

1 min read

Khatima thunder news: सीजन की पहली बारिश बनी भाई बहन का काल, आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत, सुहावनी की चल रही थी शादी की तैयारी लेकिन ईश्वर को कुछ और था मंजूर……

Khatima thunder news: गौरतलब हो कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से भाई और बहन दोनों की मौत हो गई थी यह हादसा तब घटित हुआ था जब दोनों खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था जिसके बाद परिजन उन्हें सरकारी नागरिक चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- Tehri Car accident CCTV: टिहरी में खंड विकास अधिकारी की कार ने 4 को रौंदा 3 की गई जान

khatima Latest news
बता दें हर किसान की तरह उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के निवासी राणा परिवार भी लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्हें कहा पता था कि ये बारिश उनके परिवार के लिए सिर्फ दुख लेकर आई हैं। दरअसल लंबे समय से इंतजार के बाद भी बारिश न होने के कारण सैजना निवासी गोविंद सिंह ने अपने खेतों में धान की रोपाई शुरू की थी इसके बाद रविवार रात को उनके परिवार ने खेतों में ट्यूबवेल से पानी भरा ताकि सोमवार सुबह धान की रोपाई कर सकें। सुबह होते ही गोविंद अपनी मां संक्रांति देवी बहन सुहावनी और भाई सुमित के साथ खेत में धान की रोपाई करने लगे इसी दौरान अचानक से मौसम बदल गया और बारिश होनी शुरू हो गई जिसके चलते उनके चेहरे खिल गए लेकिन अचानक से बिजली गिरने के दौरान तेज धमाका हुआ जिससे वह और उनकी मां दूर जाकर गिरे।
यह भी पढ़ें- खटीमा: धान की रोपाई करते भाई-बहन पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही चली गई जिंदगी

अचानक हुए हादसे से वे संभले ही थे कि खेत में अपनी बहन सुहावनी और भाई सुमित को अचेत अवस्था में पड़ा देख सहम गए। कुछ देर तक उन्हें समझ नहीं आया कि उनके साथ यह क्या हुआ है लेकिन चेतना लौटी तो उन्होंने लोगों को मदद के लिए पुकारना शुरू किया चीख पुकार सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भाई-बहन को सरकारी नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बारे मे जिसने भी सुना वे सभी सहम गए और परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुँचे। गोविंद ने बताया कि इसी वर्ष उनकी बहन सुहावनी का विवाह करने की तैयारी चल रही थी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। वहीं उनका भाई सुमित मजदूरी करता था जो तीन भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर का था जबकि सुहावनी दूसरे नंबर की थी। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- खटीमा में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से भाई-बहन की गई जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top