Connect with us
Uttarakhand news today: Brother Sumit & sister suhawani rana died due to lighting strike thunder in saijana Khatima.

Home / उत्तराखण्ड / खटीमा: धान की रोपाई करते भाई-बहन पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही चली गई जिंदगी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

खटीमा: धान की रोपाई करते भाई-बहन पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही चली गई जिंदगी

1 min read

Khatima news today: आकाशीय बिजली गिरने से खटीमा में हुई दो भाई बहनों की मौत परिवार में मचा कोहराम

Khatima news today गौरतलब है कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से भाई और बहन दोनों की मौत हो गई। बता दें कि दोनों खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया इसके बाद परिजन उन्हें सरकारी नागरिक चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़िए:खटीमा में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से भाई-बहन की गई जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र स्थित सैजना गांव निवासी 19 वर्षीय सुमित सिंह व 22 वर्षीय सुहावनी राणा खेत में धान की रोपाई कर रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया आनन फानन में परिजन दोनों को अस्पताल ले गए जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई बहन की मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने दोनों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top