UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
गोवा हादसे में गई पौड़ी के सुमित नेगी की जिंदगी 8 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
1 min read
Sumit Negi Goa fire: गोवा अग्निकांड मे गई युवक की जिंदगी, नाइट क्लब में करता था शेफ का काम, 8 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया…
sumit negi of pabo block pauri garhwal died in Goa night club fire incident uttarakhand latest news today: गोवा के बर्च बाई रोमियो लेन नाइट क्लब मे बीते शनिवार की देर रात हुई भीषण अग्निकांड घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इतना ही नहीं बल्कि इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई जिसमें उत्तराखंड के भी नौ लोग शामिल थे।
उन्हीं में से एक युवा पौडी जिले का रहने वाला था जो बर्च बाई मे शेफ का कार्य करता था लेकिन अग्निकांड ने एक झटके मे उसका हंसता खेलता परिवार बिखेर कर रख दिया। जवान बेटे को अग्नि कांड में खोने के बाद से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :गोवा अग्निकांड में उजड़ गया अल्मोड़ा का जोशी परिवार almora family goa nightclub fire
आपको जानकारी देते चलें मूल रूप से पौडी जिले के पाबौ विकासखंड के छानी गांव का निवासी 29 वर्षीय सुमित नेगी पुत्र गजेंद्र सिंह नेगी गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब मे करीब तीन महीने से शेफ का कार्य कर रहा था। अग्निकांड की घटना के दौरान बीते शनिवार को सुमित क्लब में मौजूद था जो क्लब की आग की लपटों मे घिर गया और अपनी जिंदगी गवा बैठा।
अग्निकांड की घटना से पहले सुमित ने लगाया था स्टेटस ( sumit goa incident news today)
सुमित ने हादसे से पहले 11:40 बजे व्हाट्सएप पर क्लब में चल रहे कार्यक्रम का स्टेटस लगाया था, जिसे देखकर सुमित की पत्नी प्रिया ने सुमित को मैसेज किया लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। रात गुजरती गई और सुमित को उसके घर वाले फोन करते रहे लेकिन सुमित की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन घबरा गए। जिसके बाद अगले दिन सुमित की मौत की खबर सुनते ही उसके गांव में सन्नाटा पसर गया ,वहीं सुमित के परिजनों को गहरा सदमा लगा।
जनवरी मे शादी को होने थे 2 साल घर लौटने का वादा रह गया अधूरा ( pauri Garhwal news today)
बताते चले सुमित के विवाह को आगामी 18 जनवरी में 2 साल होने वाले थे जिसके चलते सुमित ने पत्नी से वादा किया था की वो शादी की दूसरी सालगिरह पर घर आएगा लेकिन उससे पहले ही सुमित अग्निकांड का शिकार हो गया। सुमित की मौत के बाद से जहाँ एक ओर उसकी 8 माह की बेटी वामिका के सिर से पिता का साया छीन गया है वहीं दूसरी ओर सुमित की पत्नी का सुहाग भी हमेशा के लिए उजड़ गया। सुमित अपनी बेटी के जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साहित था लेकिन उसे कहां मालूम था कि उसकी यह उत्सुकता हमेशा के लिए एक सपना बन जाएगी।
हादसे मे छीन गया दो बहनो का लाडला भाई ( goa news today)
सुमित परिवार का इकलौता बेटा होने के साथ ही दो बहनों सीमा और बीना का दुलारा भाई था। सुमित की बहनों का कहना है कि उनका भाई हमेशा परिवार को जोड़े रखने वाला था जिसके अचानक यूं सबको छोड़कर चले जाने से उन्हे गहरा आघात पहुँचा है। सुमित के पिता पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए हैं वहीं सुमित की माता गृहणी है जो अपने जवान बेटे की घर आने की राह देख रहे थे लेकिन अग्निकांड की घटना ने उनका सब कुछ तबाह कर दिया।
हरिद्वार मे हुआ सुमित का अंतिम संस्कार ( sumit negi goa fire incident)
सुमित का पार्थिव शरीर बीते सोमवार को विमान से दिल्ली और दिल्ली से एंबुलेंस के जरिए हरिद्वार पहुंचा ,जहां पर चंडीघाट पर सुमित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुमित की चिता को उसके चचेरे भाई तरुण नेगी ने मुखाग्नि दी ,सुमित की अंतिम विदाई के दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे उन्हे यकीन नही हो रहा था कि उन्होंने सुमित को इस हादसे में हमेशा के लिए खो दिया है।
