Connect with us
Uttarakhand news: Sunita vijay lamgriya got wedding okhalkanda NAINITAL district under police surveillance

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में हुई अनोखी शादी दूल्हा दुल्हन ने पुलिस की निगरानी में लिए सात फेरे

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: पहाड़ में हुई अनोखी शादी दूल्हा दुल्हन ने पुलिस की निगरानी में लिए सात फेरे

1 min read

Sunita Vijay Lamgriya wedding: मां बाराही मंदिर देवीधुरा में पुलिस की निगरानी में सुनीता विजय लमगडिया ने लिए सात फेरे

गौरतलब है कि बीते माह 16 मई को जयमाला के दौरान गोली लगने से देवीधुरा के युवक विजय लमगडिया घायल हो गए थे। बता दें कि विजय लमगड़िया का विवाह 16 मई को नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट गांव की सुनीता पुत्री रमेश सिंह बोहरा से होना था। जैसे ही बारात दुल्हन के घर पहुंची तो जयमाला के समय किसी शख्स द्वारा गोली चला कर दूल्हे विजय सिंह को घायल कर दिया था। जिसके बाद विजय को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। जिस वजह से विवाह को टाल दिया गया था। बताते चलें कि विजय के ठीक होते ही विजय एवं सुनीता का विवाह पूरे रीति रिवाज के संग पुलिस के पहरे में मां बाराही मंदिर देवीधुरा में बुधवार को संपन्न किया गया। दूल्हा एवं दुल्हन दोनों ने मां बाराही देवी के मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।(Sunita Vijay Lamgriya wedding)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ में शादी के दौरान जयमाला के समय ही दूल्हे को मार दी गोली मची अफरा-तफरी
विवाह समारोह में कन्या पक्ष के पुरोहित सहित दुल्हन के माता पिता भाई बहन तथा ताऊजी आदि शामिल हुए। वही वर पक्ष के पुरोहित सहित विजय लमगडिया के पिता दीवान सिंह लमगडिया मां सावित्री देवी, तथा परिवार के अन्य सदस्य एवं पाटी थाने से आए 2 को पुलिस कॉन्स्टेबल भी दूल्हा तथा दुल्हन की सुरक्षा में शामिल हुए।वही विजय सिंह पर गोली चलाने वाले शख्स का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दूल्हे के भाई अजय सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद से परिजनों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि आगे भी उन्हें हमलावर से खतरा होने का डर सता रहा है। यदि जल्द से जल्द हमलावर का खुलासा नहीं किया गया तो परिजनों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़िए
:उत्तराखंड : विदेशी कलाकार को भा गया ऋषिकेश मां गंगा को अपनी पेंटिंग के माध्यम से उकेरा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top