Connect with us
tanakpur dehradun express train now 3 days on week route schedule time table timing update Uttarakhand latest news live
Image : सांकेतिक फोटो ( tanakpur dehradun express train)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Good news: अब हफ्ते में 3 दिन दौड़ेगी टनकपुर देहरादून एक्सप्रेस, जानिए रूट शेड्यूल टाइमिंग

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Good news: अब हफ्ते में 3 दिन दौड़ेगी टनकपुर देहरादून एक्सप्रेस, जानिए रूट शेड्यूल टाइमिंग

1 min read

tanakpur dehradun express train  : देहरादून टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा.

tanakpur dehradun express train now 3 days on week route schedule time table timing update Uttarakhand latest news live  : उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है कि देहरादून से टनकपुर एक्सप्रेस की समय सीमा को बढ़ाते हुए साप्ताहिक से बढाकर त्री साप्ताहिक यानी (तीन दिन )कर दिया गया है।इसके संबंध में रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल बीते 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते हुए इस विषय में विस्तृत चर्चा की थी। जिस पर मुख्यमंत्री के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए टनकपुर देहरादून रेल सेवा को सप्ताह में तीन बार संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़े :मुंबई काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन चलेगी अब 14 जुलाई तक, जून में हुआ था संचालन बंद

बता दें नई समय सारिणी के अनुसार 15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। पहले यह केवल रविवार को चलती थी। वहीं,15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस अब मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। यह पहले केवल शनिवार को चलती थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस रेल सेवा के चलने से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा जिसका लाभ गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लोगों को आसानी से मिल सकेगा।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा 

इतना ही नही बल्कि यह सेवा ना केवल यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगी बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है। जिससे आने वाले समय में पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों तक रेल संपर्क सुनिश्चित होगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top