Connect with us
पिथौरागढ़: पिता चलाते है पहाड़ में दुकान बेटे ने UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल किया मुकाम

Home / UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT / पिथौरागढ़: पिता चलाते है पहाड़ में दुकान बेटे ने UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल किया मुकाम

UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़: पिता चलाते है पहाड़ में दुकान बेटे ने UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल किया मुकाम

1 min read

Sandeep Singh UPSC Result :पिथौरागढ़ के संदीप ने उत्तीर्ण की यूपीएससी परीक्षा, बढ़ाया प्रदेश का मान

 

Sandeep Singh UPSC Result पिता चलाते है पहाड़ में किराने की दुकान बेटे ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल किया मुकाम। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के सोसा गांव निवासी संदीप सिंह की जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 906 रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ ही प्रदेश का मान बढ़ाया है। बताते चलें कि संदीप के पिता अरविंद सिंह कुंवर कॉविड से पूर्व भारत तिब्बत व्यापारी थे और व्यापार बंद होने के कारण वे पिछले पांच वर्षों से जहां राशन की दुकान चलाते हैं वहीं उनकी माता गृहणी हैं। संदीप अपने पाँच भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। संदीप के ताऊजी बताते हैं कि संदीप बचपन से ही पढ़ने में बहुत मेधावी छात्र रहा है।

यह भी पढ़िए:बधाई: चमोली के धीरज कुंवर ने उत्तीर्ण की UPSC परीक्षा बढ़ाया प्रदेश का मान

आपको बता दें कि संदीप ने हाईस्कूल तक की शिक्षा ज्ञानदीप बाल विद्या मंदिर , कुमोड़ पिथौरागढ़ से और इंटर की परीक्षा एसजीआरआर पटेल नगर, देहरादून से उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही आपको बताते चलें की संदीप ने अपने प्रथम प्रयास में ही आईआईटी जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक भी की हैं। इतना ही नही संदीप वर्ष 2016 में अमेरिका के हस्टैनविला में नासा द्वारा आयोजित “ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज” मे प्रतिभाग कर “Pit crew” अवार्ड जीतने वाली आईआईटी रुड़की की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। सबसे खास बात तो यह है कि आईआईटी रुड़की में ही संदीप को MNC में अच्छे पैकेज में कैंपस प्लेसमेंट मिल गई थीं लेकिन संदीप का लक्ष्य था सिविल सर्विसेज जिसके लिए उन्होंने तैयारी करने का निर्णय लिया।संदीप ने वर्ष 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने अपने छठे प्रयास में सफलता अर्जित की है यह उनका दूसरा इंटरव्यू था। अगर बात करें संदीप के मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय की तो इसके लिए उन्होंने गणित विषय को चुना।संदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ताऊ भरत सिंह, ताई धर्मु देवी और अपने माता -पिता और गुरुजनों को दिया है इतना ही नही संदीप का यह भी कहना है की उनका मुख्य उद्देश्य आईएएस बनना है ।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT

To Top