उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
Tehri Garhwal Cloud burst: टिहरी में फिर फटा बादल, घरों में घुसा मलबा, खेत तबाह
1 min read
Tehri Cloud burst today : टिहरी में फिर बरसी आफत की बारिश , बादल फटने से घर खेतों को हुआ भारी नुकसान….
Tehri Cloud burst today : उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते टिहरी जिले में एक बार फिर से तबाही का मंजर देखने को मिला है। जहां पर बादल फटने से स्कूल मकानों और खेतों को भारी नुकसान हुआ है। आपदाग्रस्त क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal Cloud burst today :टिहरी गढ़वाल में फिर फटा बादल, भारी तबाही, कई मवेशी जिंदा दफन
Tehri Garhwal Cloud burst
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को भारी बारिश के चलते टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के गेन्वाली गांव में बादल फटने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गनीमत रही कि आपदा के दौरान लोग सचेत रहे जिस कारण से उन्होंने घर से निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि भूस्खलन से स्कूल मकान और खेतों को भारी नुकसान हुआ है। जिसका जायजा लेने के लिए एसडीआरएफ पुलिस प्रशासन व राजस्व की टीम मौके पर पहुंची है। टिहरी से बादल फटने की खबर पहली बार सामने नही आई है। अभी दो दिन पूर्व ही टिहरी जिले के घुत्तू देवलिंग भिलंग में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी जिसमें कई मवेशी मलबे में दब गए और कृषि योग्य भूमि पानी के सैलाब में बह गई। अक्सर मानसून की बारिश टिहरी जिले के लिए बेहद आफत भरी साबित होती है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
