Connect with us
Meenakshi Negi HEAD of forest Karnataka HOF tehri garhwal uttarakhand
फोटो सोशल मीडिया Meenakshi Negi FOREST HEAD

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: टिहरी गढ़वाल की मीनाक्षी नेगी बनी कर्नाटक वन विभाग की पहली महिला प्रमुख HOF

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

बधाई: टिहरी गढ़वाल की मीनाक्षी नेगी बनी कर्नाटक वन विभाग की पहली महिला प्रमुख HOF

1 min read

Meenakshi Negi HEAD of forest Karnataka: टिहरी की मीनाक्षी नेगी बनी कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख, प्रदेश का बढ़ाया मान…..

Meenakshi Negi HEAD of forest Karnataka: उत्तराखंड की बेटियों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है यहाँ की बेटियां आज राजनीति, शिक्षा खेल समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और सफलता के दम पर उच्च मुकाम हासिल कर रही है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। इतना ही नहीं बल्कि यहां की कई सारी बेटियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता के झण्डे गाढ रही हैं। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको टिहरी जिले की मीनाक्षी नेगी से रूबरू करवाने वाले हैं जो कर्नाटक राज्य के वन विभाग की प्रमुख ( हेड ऑफ़ फारेस्ट) के पद पर नियुक्त हुई है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसा कारनामा करने वाली वह कर्नाटक की पहली महिला बनी है।
यह भी पढ़ें- Mohan Bisht deputy speaker: कौन है उत्तराखण्ड के मोहन बिष्ट जो बनेंगे दिल्ली के डिप्टी स्पीकर

Meenakshi Negi tehri garhwal uttarakhand बता दें मूल रूप से टिहरी जिले के चंबा के रोलियाल गांव की निवासी मीनाक्षी नेगी की नियुक्ति कर्नाटक के वन विभाग की प्रमुख (हेड ऑफ़ फारेस्ट) के रूप में हुई है जो पूरा उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसा मुकाम प्राप्त करने वाली वह कर्नाटक की पहली महिला बन गई है। दरअसल मीनाक्षी नेगी को 1989 में IFS मे चयन के बाद कर्नाटक राज्य कैडर मिला जिसमे उन्होंने बल्लारी चिक्कमंगलुरू और मांड्या जैसे जिलों में उप वन संरक्षक के रूप में कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने इन क्षेत्रों का नेतृत्व करते हुए वन संरक्षण वन्य जीव प्रबंधन और स्थानीय समुदायों के साथ कई परियोजनाएं चलाई। विशेषकर चिक्कमगलुरू के कॉफी बागानों और पश्चिमी घाटों के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कर्नाटक में अपनी सेवाएं देने के दौरान मीनाक्षी नेगी की क्षमता को देखते हुए उन्हें केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति किया गया जहां पर उन्होंने आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्य किया इस दौरान उन्होंने योग आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
यह भी पढ़ें- IAS Meenakshi Sundaram Secretary: उत्तराखंड : आर मीनाक्षी सुंदरम बने प्रमुख सचिव…

Meenakshi Negi HOF Karnataka बताते चले पिछले 2 सालों तक मीनाक्षी नेगी राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रही थी । इस दौरान उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हिंसा शिक्षा और रोजगार में असमानता और कार्य स्थल पर उत्पीड़न जैसे कई मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर पहल की। इतना ही नहीं बल्कि उनके नेतृत्व में आयोग ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पीड़ितों को न्याय दिलाने और जागरूकता अभियानों को विशेष गति प्रदान की। आपको जानकारी देते चले मीनाक्षी के पिता अतर सिंह नेगी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में सर्विस करते थे और यहीं से मीनाक्षी नेगी ने अपनी तैयारी शुरू की थी। मीनाक्षी को बचपन से ही सिविल सेवाओं का अनूठा माहौल मिला जिसके तहत उन्होंने इस उच्च मुकाम को हासिल किया। मीनाक्षी की शिक्षा मसूरी के प्रतिष्ठित सीजेएम वेवरली स्कूल में हुई जहां उन्होंने शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का पाठ भी सीखा । उनके छोटे भाई डॉक्टर राकेश सिंह नेगी भी पशुपालन विभाग उत्तराखंड में अपर निदेशक है। जबकि मीनाक्षी के पति विजय शर्मा कर्नाटक कैडर के आईएफएससी अधिकारी रहे जो 2023 में रिटायर्ड हुए है ।
यह भी पढ़ें- बधाई: वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा बने नैनीताल हाईकोर्ट के जज, सरकारी स्कूल से की है पढ़ाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top