Connect with us
Uttarakhand news: Tehri kot village rajnandini parmar got success in jee JEE Advance result 2021

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: दूर-दराज के कोट गांव की राजनंदिनी ने जेईई एडवांस परीक्षा में पाई सफलता

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड: दूर-दराज के कोट गांव की राजनंदिनी ने जेईई एडवांस परीक्षा में पाई सफलता

1 min read

JEE Advance Result 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय में टॉपर रह चूकी दूर-दराज के कोट गांव की राजनंदिनी ने जेईई एडवांस परीक्षा में पाई सफलता

देवभूमि उत्तराखंड की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आगे हैं, और देश के कोने कोने में अपनी सेवाएं दे रही हैं। चाहे वह क्षेत्र भारतीय सेना का हो या फिर कोई प्रशासनिक अधिकारी का हर जगह बेटियों ने राज्य के नाम का परचम लहराया हैं। इसी कड़ी में पहाड़ के दूरदराज गांव की बेटी ने भी सफलता हासिल की है। जी हाँ हम बात कर रहे टिहरी के कोट गांव की राजनंदिनी परमार की जिन्होंने जेईई एडवांस में सफलता पाई है। बता दें कि जाखणीधार ब्लॉक के कोट गांव निवासी राजनंदिनी परमार ने जेईई एडवांस(JEE Advance Result 2021) में 915वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही राजनंदिनी ने वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट में भी सीबीएसई से टॉप किया था।

दूर-दराज के कोट गांव निवासी राजनंदिनी पुत्री रविंद्र परमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल से इंटरमीडिएट किया है। कक्षा छह तक पढ़ाई सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर नई टिहरी से की है। बताते चलें कि अक्तूबर को जेईई एडवांस परीक्षा हुई थी। जिसका परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें राजनंदिनी ने ऑल इंडिया स्तर पर 915 वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई है। नंदिनी के पिता रविंद्र परमार विद्या मंदिर में शिक्षक और माता रश्मि परमार गृहिणी हैं। अगर नंदिनी के सफलता के कड़ियो की बात करे तो उन्होंने वर्ष 2020 में जवाहर नवोदय विद्यालय टॉप कर जिले में भी दूसरा स्थान हासिल किया था।




यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top