Connect with us
tejpatta self employment Uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में सरकारी योजना के तहत शुरू किया तेजपत्ता का स्वरोजगार आप भी जाने स्कीम

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: पहाड़ में सरकारी योजना के तहत शुरू किया तेजपत्ता का स्वरोजगार आप भी जाने स्कीम

1 min read

Tejpatta Self Employment Uttarakhand: तेजपत्ता बना स्वरोजगार का जरिया सरकार भी चला रही स्कीम 

बात स्वादिष्ट एवं सुगंधित भोजन की आती है तो साबुत एवं खड़े मसाले भोजन को लजीज एवं जायकेदार बनाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साबुत एवं खड़े मसालों में तेजपत्ते का विशेष स्थान है। अब तक खाने की स्वादिष्टता को बढ़ाने वाला तेजपत्ता अब उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के वाशिंदों की आर्थिकी भी मजबूत कर रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा समय समय पर तेजपत्ते के पौधों का वितरण कर ग्रामीणों को इसे उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां भेषज विकास इकाई द्वारा एमबीएडीपी योजना के अंतर्गत लोहाघाट विकासखण्ड के ग्राम मिटयानी में 2750 तेजपात पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया।
यह भी पढ़ें- Good News: अल्मोड़ा जिले को मिली बड़ी सौगात शुरू हुई डाक वाहन सेवा ..

इस दौरान जिला भेषज समन्वयक कमलेन्द्र यादव ने कहा कि चम्पावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में तेजपात के पौधों के रोपण से आने वाले समय में न केवल कृषकों की आय में वृद्धि होगी बल्कि उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी। इसके साथ ही भविष्य में इसके पत्तों से क्षेत्र के अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। जिसमें भेषज संघ एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें- टमाटर के बाद अब आसमान छू रहे हैं लहसुन अदरक के दाम देखिए क्या चल रहा है रेट???

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top