Connect with us
Uttarakhand news: The bride absconded with the lover in bageshwar wedding

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: शादी के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, परिजनों ने छोटी बहन को बैठाया मंडप में

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखंड: शादी के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, परिजनों ने छोटी बहन को बैठाया मंडप में

1 min read

Bageshwar Wedding News: महिला संगीत में खूब थिरकी दुल्हन उसके बाद हो गई प्रेमी संग फरार

राज्य के बागेश्वर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जी हां अपनी ही शादी के दिन दुल्हन घर से प्रेमी के संग फरार हो गई। बता दें कि मामला बागेश्वर जिले के सात रतबे गांव का है जहां शादी के दिन दुल्हन प्रेमी के संग लापता हो गई जिस पर परिजनों ने पहले तो दुल्हन की काफी खोजबीन की लेकिन दुल्हन के ना मिलने पर इज्जत बचाने के चक्कर में अपनी छोटी बेटी को मंडप में बैठा दिया। छोटी बेटी के नाबालिक होने की खबर किसी ने पुलिस एवं वन स्टॉप सेंटर को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला(Bageshwar Wedding News)
यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड : शादी से एक दिन पहले लापता हुई लड़की मिली, बताया क्यों हुई थी घर से फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र से बारात सात रतबे गांव में आई हुई थी। बारात की रस्में शुरू हो ही रही थी कि पुलिस विभाग तथा वन स्टॉप सेंटर की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया क्योंकि उनको किसी के द्वारा सूचना दी गई थी कि जिस लड़की की शादी हो रही है वह नाबालिक है। पुलिस द्वारा जांच करने पर पता लगा कि जिस लड़की की शादी हो रही है वह मात्र 17 वर्ष 9 महीने की है इसलिए उन्होंने शादी को रुकवा दिया। जांच करने पर पता चला कि असल में शादी नाबालिक लड़की की नहीं उसकी बड़ी बहन की होनी थी लेकिन शादी के दिन वह अपने प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई जिसके चलते परिजनों रिश्तेदारों एवं गांव वालों ने अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में छोटी बहन को मंडप में बैठा दिया। बता दें कि जिस लड़की की शादी होनी थी महिला संगीत वाले दिन उस लड़की ने जमकर डांस किया किसी को खबर भी नहीं थी कि वह अगले दिन इस तरीके से अपने माता पिता की इज्जत की परवाह किए बिना प्रेमी संग फरार हो जाएगी।

जानकारी में यह बात भी सामने आ रही है कि जिस लड़की की शादी होनी थी उसके महिला संगीत में उसका प्रेमी भी मौजूद था लेकिन किसी को कानो कानो कान खबर नहीं थी कि वह उनकी बेटी को भगा ले जाएगा। यह भी सुनने में आ रहा है कि लड़की की मुलाकात अपने प्रेमी से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। फिलहाल नाबालिक की शादी को रुकवा कर उसके बालिग होने पर ही शादी करने का बयान दोनों पक्षों द्वारा लिखवा लिया गया है।



Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top