Connect with us
Uttarakhand news: The longest tunnel to be built between Gangotri Yamunotri Dham rail project. Uttarakhand Gangotri Yamunotri Tunnel

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के बीच बनेगी सबसे लंबी सुरंग खाका हुआ तैयार

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के बीच बनेगी सबसे लंबी सुरंग खाका हुआ तैयार

1 min read

Uttarakhand Gangotri Yamunotri Tunnel: रेल लाइन से जुड़ेंगे यमुनोत्री गंगोत्री धाम, डीपीआर तैयार, बनाई जाएगी 17 किलोमीटर लंबी रेल सुरंग…

प्रगति के पथ पर अग्रसर उत्तराखंड में तेजी से न‌ई रेल लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां.. अब भारतीय रेलवे, गंगोत्री व यमुनोत्री को रेल लाइन से जोड़ने की योजना बना रहा है। बताया गया है कि इसके तहत देश की सबसे लंबी रेल सुरंग भी बनाई जाएगी। इसके इसके लिए रेल विकास निगम लिमिटेड ने सर्वे के बाद 121.76 किमी लंबी रेलवे के सिंगल ट्रेक के लिए 30 हजार करोड़ की फाइनल डीपीआर रेलवे बोर्ड दिल्ली भेज दी गई है। इस परियोजना के तहत बनने वाली रेल सुरंग की लंबाई लगभग 17 किमी बताई जा रही है। जो जाजल और मरोड़ के बीच प्रस्तावित है। इस रेल सुरंग के निर्माण के बाद यह देश की सबसे लंबी रेल सुरंग बन जाएगी। बता दें कि अभी तक देश की सबसे लंबी रेल सुरंग जम्मू एवं कश्मीर राज्य में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना में 12.758 किमी की है।
(Uttarakhand Gangotri Yamunotri Tunnel)
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, पांच महीने में बन ग‌ई 25 किमी सुरंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को रेल लाइन से जोड़ने वाली रेलवे परियोजना की फाइनल डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसके लिए किए गए सर्वे के मुताबिक 121.76 किमी लम्बी यह रेल लाइन डोईवाला से 22 पुलों और 22 सुरंगों से होकर गुजरेगी। इसके लिए पूरी रेल लाइन के मध्य 10 स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे, जो डोईवाला, भानियावाला, रानी पोखरी, जाजल, मरोड़, कंडीसौड़, सरोट, चिन्यालीसौड़, डुंडा, मातली, नंदगांव और बड़कोट में बनाए जाएंगे। जिसमें से दो लूप लाइन स्टेशन मातली व बड़कोट में बनाए जाएंगे। बता दें कि लूप लाइन स्टेशन पर इंजन परिवर्तन आदि की सुविधा होती है। गंगोत्री के लिए मातली अंतिम व यमुनोत्री के लिए नंदगांव बड़कोट अंतिम स्टेशन होगा।
(Uttarakhand Gangotri Yamunotri Tunnel)

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर 2 KM लंबी टनल खांखरा से नरकोटा के बीच हुई पूर्ण

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top