Connect with us
Uttarakhand News: The young man jumped in the overflowing Saryu river in bageshwar

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: युवक ने उफनती सरयू नदी में लगा दी छलांग, अभी तक कोई खबर नहीं

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखंड: युवक ने उफनती सरयू नदी में लगा दी छलांग, अभी तक कोई खबर नहीं

1 min read

Bageshwar Saryu River News: बागेश्वर सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग एसडीआरएफ टीम को नहीं लगा कुछ भी हाथ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते जहां सभी नदी नाले उफान पर चल रहे हैं और आए दिन किसी न किसी के बहने और डूबने की खबरें सामने आ रही हैं। वही फिर एक खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है, जहां एक युवक ने झूला पुल से उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली खबर के अनुसार युवक नदी में छलांग लगाने के बाद काफी दूर तक बहता चला गया और देखते ही देखते कुछ ही देर में नदी के तेज बहाव और मटमेले पानी में ओझल हो गया।(Bageshwar Saryu River News)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में दो जगह फटा बादल हेलीपैड छतिग्रस्त और बह गया पुल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागनाथ मंदिर से नुमाईशखेत खेत की ओर जाने वाले झुला पुल से 32 वर्षीय पवन निवासी ट्रामा सेंटर, जीतनगर ने छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते हुए काफी स्थानीय लोगों ने देखा भी लेकिन नदी के तेज बहाव में जाने की हिम्मत किसी ने नहीं की। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी, जल पुलिस उसे ढूढने में लग गए। एसडीआरएफ की टीमों ने नदी में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि नदी में बहने वाले युवक के दो बच्चे हैं और अब घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इसके साथ ही तहसीलदार दीपिका आर्य के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top