Connect with us
Pooja Bisht ramnagar tiger attack

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला दिवाली से पहले परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला दिवाली से पहले परिवार में मचा कोहराम

1 min read

Ramnagar Tiger attack News:दो साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत का माहौल….

दीवाली के त्योहार से ठीक पहले एक बड़ी हृदय विदारक खबर नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सामने आ रही है जहां एक खूंखार बाघ ने एक महिला को मौत की घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से जहा मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिवार की दीवाली की सारी ‌खुशियां मातम में तब्दील हो गई है वहीं पूरे क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। दहशतज़दा ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने या फिर उसे मारने की मांग की है।
(Ramnagar Tiger attack News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: खेत में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के हाथी डगंर क्षेत्र निवासी पूजा देवी पत्नी नवीन चंद्र जंगल के निकट ही अपने खेत के पास बकरियां चुगा रही थी। वन विभाग के अधिकारियो के अनुसार घनी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। बाघ ने महिला के सिर व पीठ पर वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाए जाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर बाघ महिला को छोड़कर मौके से भाग लेकिन महिला तब तक दम तोड़ चुकी थी। बता दें की पूजा अपने पीछे एक दो वर्षीय मासूम बच्चे को रोता बिलखता छोड़ गई है। वहीं इसी बीच बाघ ने दो अन्य बाइक सवारो पर भी हमला किया। जिन्हें वन कर्मियों और ग्रामीण द्वारा इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया इस घटना के बाद से ग्रामीणों का वन विभाग के प्रति बेहद आक्रोश व्याप्त है देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गए और बाघ को मारने की मांग करने लगे।
(Ramnagar Tiger attack News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में बाघ का आतंक शिक्षक को बनाया अपना निवाला पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top