Connect with us
Dehradun car accident inside story
फोटो सोशल मीडिया dehradun accident inside story

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dehradun accident inside story: देहरादून हादसे पर बड़ा खुलासा दोस्तों की एक जिद बनी कारण

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Dehradun accident inside story: देहरादून हादसे पर बड़ा खुलासा दोस्तों की एक जिद बनी कारण

1 min read

dehradun accident inside story: धनतेरस पर खरीदी थी अतुल अग्रवाल ने इनोवा कार, नई कार की पार्टी करके घूमने निकले थे सात दोस्त, काल के मुँह मे समाए छह दोस्त….

dehradun accident inside story: गौरतलब हो कि बीते सोमवार को देहरादून जिले में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ था जिसमें घूमने के लिए निकले छह दोस्तों की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई थी। जबकि उन्हीं में से एक दोस्त अभी भी जिंदगी की जंग सिनर्जी अस्पताल में लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इनोवा कार अतुल अग्रवाल की थी जिन्होंने बीते 30 अक्टूबर यानी धनतेरस पर ही इसे खरीदा था। कार को खरीदे ठीक से 10 12 दिन भी नहीं हुए थे कि तब तक इतना बड़ा हादसा अतुल के परिजनों को जिंदगी भर का जख्म दे गया। वहीं घटना के बाद पहुंचे परिवहन विभाग की तकनीकी टीम ने जब दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया तो उन्हें मार्ग एकदम दुरुस्त मिला इतना ही नही बल्कि जिस जगह पर दुर्घटना घटित हुई है वहां पर मार्ग 20 फीट से अधिक चौडा है जहाँ पर इस तरह का हादसा घटित होना संभव नहीं है। जिसके चलते अनुमान जताया जा रहा है यह दर्दनाक हादसा कार की तेज रफ्तार की वजह से घटित हुआ है।
यह भी पढ़ें- Dehradun accident inside story: एक साथ जली पांच दोस्तों की चिताएं, पीछे छोड़ गई क‌ई सवाल

dehradun car accident news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 अक्टूबर को अतुल अग्रवाल ने धनतेरस के अवसर पर टोयोटा इनोवा जेड एक्स कार खरीदी थी जिसे लिए अभी ठीक से 10 12 दिन भी नहीं हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि अभी तक इस कार में नंबर प्लेट भी नही लगी थी कि अतुल अग्रवाल ने अपने दोस्तों की जिद पर पहले नई कार की पार्टी सिद्धेश के घर पर दी और इसके बाद रात घर से सीधा अपने दोस्तों के साथ बिना नंबर प्लेट की नई इनोवा कार को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकले लेकिन उन्हें कहां मालूम था कि यह उनका और उनके कुछ दोस्तों का एक साथ अंतिम दिन होने वाला है और सभी का एक दूसरे से हमेशा के लिए साथ छूटने वाला है। तभी जैसे ही तेज रफ्तार कार ओएनजीसी मार्ग पर पहुंची तो ट्रक से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमे कार चालक अतुल समेत उनके अन्य पांच दोस्तों की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़ें- Youtuber bike accident uk14 vlogs: भयावह बाइक हादसे में चली गई यूट्यूबर की जिंदगी

इस हादसे के बाद तकनीकी टीम ने जब ओएनजीसी मार्ग का निरीक्षण किया तो उन्हें मार्ग में किसी भी तरह की कोई खामियां नजर नहीं आई इतना ही नही बल्कि उन्हें वह मार्ग 20 फीट से अधिक चौड़ा मिला जहां पर इस तरह के हादसे के घटित होने की बेहद कम संभावना है जिससे साफ पता चलता है कि कार की गति अत्यधिक तीव्र थी जिसके चलते कार चालक कार की गति को नियंत्रित न कर सका और यह हादसा घटित हो गया। वहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि ब्रेक के नीचे कोई बोतल फंस जाने के कारण ब्रेक नहीं लग सका और कार सीधे कंटेनर से टकरा गई। कार और कंटेनर के बीच जबरदस्त हुई टक्कर में एयरबैग तो खुल गए थे लेकिन कार की गति के कारण 6 युवाओं की जिंदगी नहीं बच सकी। वहीं पुलिस द्वारा हादसे की जांच मे पाया गया कि कार को कार का स्वामी यानी की अतुल ही चला रहा था जो बीते सोमवार की रात राजपुर रोड से घंटाघर तक फिर बल्लुपुर चौक पर तेज रफ्तार से दौडाता हुआ नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें- Dehradun accident ग्राउंड रिपोर्ट: ट्रक के बाद पेड़ से टकराई कार, खौफनाक मंजर देख खड़े हो गए रौंगटे

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top