Connect with us
Uttarakhand news today: 90 city bus will run within Haldwani kathgodam from 6 am to 9 pm from July 21.
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani city bus news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Good news: हल्द्वानी शहर के भीतर दौड़ेगी 90 सिटी बसें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा संचालन

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Good news: हल्द्वानी शहर के भीतर दौड़ेगी 90 सिटी बसें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा संचालन

1 min read

Haldwani city bus news   : परिवहन विभाग शहर के 6 रूटों पर दौड़ाएगा 90 सिटी बसें, सुबह के 6:00 से रात के 9:00 बजे तक चलेंगी बसें, 21 जुलाई से होंगी संचालित…

Haldwani kathgodam city bus : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर मे परिवहन विभाग ने शहर के 6 रूटों पर 90 सिटी बसें संचालित करने का निर्णय लिया है जिससे शहर में बसों के चलने से जाम की समस्या तो हल होगी ही लेकिन इसके साथ ही यात्रियों को भी राहत मिलेगी। दरअसल सिटी बसें पहले 21 जून से शहर में संचालित करने का निर्णय लिया गया था लेकिन बाद में इसकी तिथि में बदलाव करते हुए 21 जुलाई से इन बसों को शहर में संचालित किया जाएगा जिसका समय सुबह 6:00 से रात के 9:00 बजे तक रखा गया है। जिसके लिए बस ऑपरेटरों के अनुरोध पर उन्हें एक माह का समय दे दिया गया है। बताते चले सबसे लंबा रूट रानीबाग काठगोदाम वाला है जो 45 किलोमीटर का होगा जिस पर 45 बसे दौड़ेंगी जबकि सबसे छोटा रूट 12 किलोमीटर का है जिस पर 24 बसे दौड़ेंगी । बताते चले सिटी बस शहर में 14 घंटे तक दौड़ेंगे जिसके लिए रूट भी तैयार कर लिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि 21 जुलाई से पहले सभी निर्धारित रूटों पर बसे दौड़ने लगेगी जो सीएनजी व डीजल BS6 मॉडल की होगी। इन बसो के चलने से यात्रियों का सफर आरामदायक होने वाला है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: रोडवेज, केमू के बाद अब बुधवार से कुमाऊं में टैक्सियों के भी पहिए होंगे जाम

ये रहेगा संचालन रूट

० रानीबाग से रोडवेज बस स्टैंड, स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ब्लॉक, फतेहपुर, लामाचौड़, भाखड़ा, कठघरिया, चौफुला चौराहा, चंबलपुल, पनचक्की, हाइडिल गेट से वापस रानीबाग

० बस स्टेशन से मंगलपड़ाव, गांधी स्कूल, तीनपानी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, टीपीनगर, देवलचौड़, पंचायत घर, पाल कॉलेज, कुसुमखेड़ा, लालडांठ, पनचक्की, मुखानी, कालाढूंगी चौराहे से वापस बस स्टेशन।

० बस स्टेशन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन, सर्किट हाउस, स्टेडियम, तीनपानी, गोरापड़ाव, गन्ना सेंटर, टीपीनगर, एसटीएच, धान मिल, पीलीकोठी, मुखानी, कालाढूंगी चौराहे से वापस बस स्टैंड।

० बस स्टेशन से सिंधी चौराहा, रामपुर रोड, देवलचौड़, बिड़ला स्कूल, गैस गोदाम रोड, सेंट्रल अस्पताल, मुखानी से कालाढूंगी चौराहा होकर वापस बस स्टैंड ।

० बस स्टेशन से दुर्गा सिटी सेंटर, नवाबी रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा, लामाचौड़, भाखड़ा।

० बस स्टेशन से स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कमलुवागांजा, मुखानी होकर वापस बस स्टैंड।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top