Connect with us
Haldwani ambulance Bering Pithoragarh news today
फोटो सोशल मीडिया Bering Pithoragarh news today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: एंबुलेंस चालकों ने मांगे हजारों रुपए भाई के शव को छत पर बांधकर पहाड़ ले ग‌ई बेबस बहन

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: एंबुलेंस चालकों ने मांगे हजारों रुपए भाई के शव को छत पर बांधकर पहाड़ ले ग‌ई बेबस बहन

1 min read

Bering Pithoragarh news today : भाई के शव को एंबुलेंस में ले जाने के नहीं थे पैसे, भाई के शव को टैक्सी की छत पर बांधकर ले जाने के लिए बेबस बहन, इंसानियत शर्मिंदा…

Bering Pithoragarh news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से एक बेहद हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर एक 20 वर्षीय युवक ने दम तोड़ा । जिसके शव को गांव पहुँचाने के लिए एक बहन दर-दर की ठोकरे खाती हुई नजर आई जिसने हर किसी के दिल को झकझोर दिया। दरअसल मृतक भाई की गरीब बहन के पास उसके शव को एम्बुलेंस के जरिए गांव तक पहुंचाने के पैसे नही थे जिसके चलते उसे बेबस होकर अपने भाई के शव को टैक्सी की छत पर बांधकर ले जाना पड़ा। जो वाकई में इंसानियत को शर्मिंदा करने वाली घटना है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: एंबुलेंस चालकों ने मांगे 10000 रुपए तो मैक्स की छत पर पहाड़ ले जाना पड़ा शिक्षक का शव

haldwani ambulance news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के तमोली ग्वीर की निवासी शिवानी करीब 6 महीने पहले नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के हल्दूचौड़ में एक कंपनी में नौकरी करने के लिए आई थी। शिवानी बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है जिसके चलते उन्होंने नौकरी करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया था ताकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर सके। दरअसल शिवानी के माता-पिता बुजुर्ग है जिसके कारण वो पहाड़ में ही खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा कर रहे थे । शिवानी ने परिवार की बेहद लाचार स्थिति को देखते हुए अपने 20 वर्षीय भाई अभिषेक को भी कंपनी में काम करने के लिए बुला लिया था। अभिषेक को हल्दूचौड कंपनी में नौकरी करे दो महीना हो गया था। अभिषेक और शिवानी दोनों भाई बहन एक ही कंपनी में कार्यरत थे हालांकि दोनों हल्दूचौड मे ही अलग-अलग कमरे में रह रहे थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बेहद शर्मनाक, कोरोना संक्रमित महिला के शव से चेन व कुंडल मिले गायब

berinag Pithoragarh ambulance news बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की सुबह अभिषेक और शिवानी दोनों कंपनी में काम करने के लिए गए थे। तभी इस दौरान शिवानी के भाई अभिषेक के सिर में अचानक से दर्द होने लगा जिसके कारण वो कम्पनी से छुट्टी लेकर वापस कमरे में चले गए थे। शिवानी जब ड्यूटी से अपने कमरे पर लौटी तो उसने अपने भाई अभिषेक को खाना खाने के लिए फोन किया जिस पर अभिषेक ने कुछ देर में आने की बात कही। लेकिन कुछ घंटे बाद जब भाई नहीं आया तो शिवानी ने दोबारा उसे फोन किया लेकिन इस बार अभिषेक ने फोन नहीं उठाया। जिस पर शिवानी अभिषेक के कमरे में पहुंची जहां पर उसने देखा कि कमरे में कोई नहीं है और कमरे में अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। इतना ही नहीं बल्कि घर पर स्कूटी भी नहीं थी जिस पर शिवानी को अनहोनी होने की आशंका हुई। घबराई शिवानी ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी इसके बाद पुलिस ने अभिषेक की खोजबीन शुरू की। वहीं कुछ देर बाद हल्दूचौड स्थित स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक ( रेलवे स्टेशन के पास) अभिषेक स्कूटी के साथ सड़क पर बेहोशी की हालत में पडा मिला।
यह भी पढ़ें- Haldwani youtuber news today: हल्द्वानी काली करतूत ने यूट्यूबर को पहुँचा दिया हवालात में

पुलिस ने अभिषेक को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीते शनिवार को अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना की जानकारी घरवालों को दी गई जिस पर रिश्तेदार भी बेरीनाग से हल्द्वानी पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। इसके बाद शिवानी ने भाई के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस संचालकों से बातचीत की लेकिन किसी ने ₹10000 की मांग की तो किसी ने 12,000 शिवानी के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो अपने भाई के शव को एंबुलेंस के जरिए ले जा पाती। जिस पर उसने गांव के टैक्सी संचालक से संपर्क किया इसके बाद शव टैक्सी की छत पर बांधकर बेरीनाग ले जाया गया। वही इस पूरे मामले पर चिकित्सा अधिकारी नैनीताल हरिश्चंद्र का कहना है कि किसी ने भी एंबुलेंस से मदद नहीं मांगी है। बताया जा रहा है कि अभिषेक घर का इकलौता बेटा था उसकी दो बहने भी है। अभिषेक की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस पूरी घटना के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिकारियों से जवाब मांगा गया है इतना ही नहीं बल्कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं। ताकि भविष्य में इस तरह का कृत्य ना किया जा सके।

यह भी पढ़ें- Almora news today: अल्मोड़ा में कलयुगी बेटे ने छीन ली मां की जिंदगी, क्षेत्र में मचा हड़कंप….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top