Connect with us
Haridwar roorkee train cancel today Uttarakhand
सांकेतिक फोटो Haridwar train cancel today

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand news: रेलवे यात्री कृपया ध्यान दें ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त कई ट्रेनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Uttarakhand news: रेलवे यात्री कृपया ध्यान दें ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त कई ट्रेनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

1 min read

Haridwar train cancel today : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दो महीने के लिए कई ट्रेन में हुई निरस्त, यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है समस्या…..

Haridwar train cancel today : उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासनिक की ओर से एक जरूरी सूचना सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य चल रहा है जो आगामी 50 दिन तक जारी रहने वाला है। ऐसे में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। ट्रेनों के निरस्त रहने व रूट डायवर्ट रहने से समस्त रेल यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। रेलवे विभाग ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वह अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों के संचालन और मार्ग परिवर्तन की जानकारी ले लें ।
यह भी पढ़ें- Good news: लालकुआं से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट शेड्यूल टाइम टेबल

uttarakhand train cancel today बता दें उत्तराखंड के रेलवे यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद लखनऊ रूट के बालामऊ स्टेशन पर 1 जनवरी से यार्ड रीमॉडलिंग का काम शुरू हो चुका है जो आगामी 19 फरवरी तक चलने वाला है। दरअसल 50 दिन के इस मेगा ब्लॉक कार्य के दौरान हरिद्वार जिले के लक्सर रुड़की हरिद्वार होकर चलने वाली कई ट्रेन रेल मुख्यालय ने अलग-अलग तिथि में रद्द की हैं। जिसमें कानपुर जम्मू तवी सुपरफास्ट पूरे 50 दिन तक बंद रहेगी जबकि धनबाद फिरोजपुर केंट धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी तक बनारस- देहरादून- बनारस जनता एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी तक, हावड़ा- देहरादून- हावड़ा पंजाब मेल 12 से 18 फरवरी तक, पटना-जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 15 व 16 फरवरी को और पटना-चंडीगढ़-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी को रद्द रहेंगी। इसके अलावा लक्सर, रुड़की, हरिद्वार रूट की छह ट्रेनों को डायवर्जन करके चलाया जाएगा। गौर हो कि कोहरे के कारण दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक तीन महीने के लिए 30 ट्रेने पहले से ही निरस्त की गई है और अब जनवरी से फरवरी में भी रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: टनकपुर से चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का फायदा उठा सकते हैं मार्च महीने तक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top