Connect with us
Uttarakhand news Today: Hospital Worker Dies Hours After Celebrating His Father's Birthday in Pithoragarh
Image : social media ( Pithoragarh News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: पिथौरागढ़ में रातभर मनाया पिता का बर्थडे, सुबह मृत मिला जिला अस्पताल का पर्यावरण मित्र

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में रातभर मनाया पिता का बर्थडे, सुबह मृत मिला जिला अस्पताल का पर्यावरण मित्र

1 min read

Pithoragarh News Today: रात में पिता का मनाया जन्मदिन सुबह मृत मिला पर्यावरण मित्र, परिजनों में कोहराम

Uttarakhand news Today: Hospital Worker Dies Hours After Celebrating His Father’s Birthday in Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है,जहां पर पिता के जन्मदिन मनाने के बाद बेटे की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: हरिद्वार में स्कूटी दिलाने के बहाने शुरू हुई पहचान, दुष्कर्म का आरोप लिया हिरासत में

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव रई निवासी विशाल कुमार बीडी पांडे जिला अस्पताल में पर्यावरण मित्र के रूप में तैनात थे। बीते मंगलवार को विशाल कुमार के पिता महेश कुमार का जन्मदिन था। विशाल ने अपने पिता का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते हुए उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगते हुए जन्मदिन का केक काटा था। लेकिन विशाल इस बात से अनजान थे कि उनका यह अपने पिता के साथ आखिरी जन्मदिन मनाने का मौका होने वाला है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पुरोहित भुवन चंद्र पंत की करंट लगने से मौत, हल्द्वानी में शिवपुराण के दौरान हादसा

जिस बेटे ने पिता के जन्मदिन पर मांगी उनकी लम्बी उम्र की दुआ उसने ही दुनिया को कहा अलविदा (pithoragarh news today)

जन्मदिन के बाद अगली सुबह विशाल का शरीर बेजान पड़ा मिला जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। विशाल कुमार को बेसुध अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं पीएमएस डॉक्टर डीपी सिंह के निर्देश पर कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर विशाल को श्रद्धांजलि दी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top