उत्तराखण्ड चमोली
Karnaprayag railway station: कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन होगा विस्तारित अब बनेंगे 26 ट्रैक
1 min read
Karnaprayag railway station : कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाए जाने की चल रही तैयारी, 22 ट्रैक की बजाह 26 ट्रैक बनेंगे…
Karnaprayag railway station उत्तराखंड में ऋषिकेश कर्ण प्रयाग रेलवे परियोजना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है कि अब कर्ण प्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है जिसके चलते पहले यहां पर 22 ट्रैक बनाए जाने थे लेकिन अब इन्हें बढ़ाकर 26 कर दिया गया है। यह कर्णप्रयाग ऋषिकेश रेलवे परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण विकास योजना है जो क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा जिससे न केवल यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। इसके अतिरिक्त कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन का विस्तार और अधिक ट्रैक जोड़ने से न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा बल्कि पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए भी यह एक बड़ी राहत साबित होगी।
यह भी पढ़िए:Bareilly sitarganj four lane: आवास योजना के तहत बसे 50 परिवारों को हटाने की तैयारी..
Rishikesh karanprayag railway project update: बता दें ऋषिकेश कर्ण प्रयाग रेलवे परियोजना के सबसे बड़े कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को अब और अधिक बड़ा बनाए जाने की तैयारी चल रही है जिसके चलते अब यहां पर 22 ट्रैक के बजाय 26 रेलवे ट्रैक बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड रुपए का टेंडर भी जारी कर दिया गया है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों के लिए लिया गया है जिसमें पहले 22 ट्रैक बनने थे लेकिन अब 26 ट्रैक बनाए जाएंगे। चार नए ट्रैक दो सुरंग के अंदर बनाए जाएंगे जिसके लिए दो सुरंग का निर्माण भी किया जाएगा। वही सामान उतारने के लिए एक सड़क सुरंग का निर्माण भी किया जाएगा जो दोनों सुरंग से जुड़ेगी।
Karnaprayag railway station update news today बताते चलें ऋषिकेश कर्ण प्रयाग रेलवे परियोजना के तीन बड़े स्टेशन कर्णप्रयाग योग नगरी ऋषिकेश व श्रीनगर है । कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर 26 ट्रैक है जहां चार यात्री प्लेटफॉर्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। वही ऋषिकेश में 18 ट्रैक है जबकि तीन यात्री प्लेटफार्म है। इसी तरह से श्रीनगर में पांच ट्रैक है जहां पर चार यात्री प्लेटफार्म और एक गुड्स प्लेटफार्म है। इसके अलावा अन्य रेलवे स्टेशनों पर दो या तीन ही ट्रैक है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर कुल 13 स्टेशन है जिनमें वीरभद्र और योग नगरी रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। योग नगरी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन भी संचालित होने लगी है। इसके अलावा शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, जनासू, मलेथा, श्रीनगर, धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर व सिंवई (कर्णप्रयाग) में स्टेशन हैं।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
