Connect with us
Haldwani car accident today
फोटो सोशल मीडिया Haldwani car accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani news today: दिवाली के दिन दर्दनाक हादसे में चली गई माँ बेटे की जिंदगी….

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani news today: दिवाली के दिन दर्दनाक हादसे में चली गई माँ बेटे की जिंदगी….

1 min read

Haldwani car accident today: हल्द्वानी में तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार और ऑल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे मे माँ बेटे ने तोड़ा दम…..

Haldwani car accident today: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों का तांडव लगातार बरकरार है यहां पर प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है जिनकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति है जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो देते है और हादसो को न्योता देते हैं। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से सामने आ रही है जहां पर आमने-सामने से आ रही दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ऑल्टो कार में सवार माँ बेटे की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के इंजीनियर नीरज पंत की दीवाली पर हत्या शव सड़क किनारे से हुआ बरामद…

haldwani accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बैल पड़ाव निवासी 40 वर्षीय कमलेश सिंह अपनी माता 60 वर्षीय भावना सिंह व अपनी पत्नी 35 वर्षीय भावना के साथ आज शुक्रवार को ऑल्टो कार में सवार होकर कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। तभी इस बीच हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर आ रही तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार की ऑल्टो कार के साथ अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयावह थी कि इसमे दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं बल्कि ऑल्टो कार मे सवार कमलेश सिंह और उनकी माता भावना सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी भावना समेत फॉक्सवैगन कार मे सवार एक महिला और पुरुष भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिनका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। वही हादसे का शिकार हुए लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा किन कारणों से हुआ है इसके अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kotdwar news today: दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top