Connect with us
Pithoragarh Road accident today
फोटो सोशल मीडिया Pithoragarh road accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Pithoragarh news: पिथौरागढ़ में भयावह हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़

Pithoragarh news: पिथौरागढ़ में भयावह हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh Road accident today : पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम….

Pithoragarh Road accident today : उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक, पहाड़ से लेकर मैदान तक उत्तराखण्ड में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं हैं, जहां से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 800 से अधिक गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजन सदमे में है।
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal News: पौड़ी के श्रीनगर में बारात की कार गिरी गहरी खाई में….

Pithoragarh accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह पिथौरागढ़ के दौला निवासी 42 वर्षीय कैलाश कापड़ी पुत्र मथुरा दत्त कापड़ी, 46 वर्षीय दीपक नगरकोटी पुत्र जगदीश नगरकोटी और मखौली गांव निवासी 32 वर्षीय महेंद्र नगरकोटी पुत्र दयालु नगरकोटी तीनों स्कॉर्पियो में सवार होकर मंदिर के लिए निकले थे लेकिन जैसे ही उनका वाहन कनारीपाभैं – नैनी सैनी सड़क पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसके चलते तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो वो तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए इसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Khatima: सड़क हादसे में गई बैंक मैनेजर की जिंदगी, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top