Connect with us
Rudrapryag max accident today
फोटो सोशल मीडिया Rudraprayag Max accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Rudraprayag max news: रूद्रप्रयाग में दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग

Rudraprayag max news: रूद्रप्रयाग में दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग…

1 min read

Rudrapryag max accident today : रुद्रप्रयाग में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, चालक की चली गई जिंदगी….

Rudraprayag Max accident today : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की जिंदगी मौत के घाट उतर रही है जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि इन दर्दनाक हादसों के चलते प्रदेश में लगातार मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं जो वाकई मे भयावह साबित हो रहे है। ऐसी ही कुछ खबर आज बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां पर अनियंत्रित मैक्स वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसके चलते वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Ramnagar HIV news: रामनगर मे किशोरी के संपर्क में आए करीब दो दर्जन लोग HIV संक्रमित

Rudraprayag road accident news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार 30 अक्टूबर की सुबह 52 वर्षीय उमेद सिंह नेगी निवासी फडकिया अपने मैक्स वाहन मे सवार होकर रुद्रप्रयाग जिले की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनका वाहन रुद्रप्रयाग जवाडी बाईपास के रौठिया के पास पहुँचा तो अचानक से अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जैसे ही राहगीरों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर घटना स्थल पहुंची और उन्होंने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि SDRF की टीम जब तक मैक्स वाहन के चालक को ऊपर सड़क पर लेकर आई तब तक चालक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि हादसा किन कारणों से हुआ है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- LIU constable Tripan Negi उत्तराखंड: दिवाली से पहले गई जवान की जिंदगी दौड़ी शोक की लहर

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top