Connect with us
Nainital to haldwani Uttarakhand roadways bus

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / Good news: नैनीताल से हल्द्वानी के बीच इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UTTARAKHAND ROADWAYS हल्द्वानी

Good news: नैनीताल से हल्द्वानी के बीच इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

1 min read

Haldwani to nainital roadways bus: भवाली, काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की बसों का होगा अतिरिक्त संचालन, यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे….

Haldwani to nainital roadways bus
क्रिसमस और नए वर्ष पर सरोवर नगरी नैनीताल की ओर रुख करने की ओर रहे लोगों के लिए उत्तराखण्ड रोडवेज की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… क्रिसमस और नव वर्ष में सैलानियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उत्तराखंड परिवहन निगम ने हल्द्वानी नैनीताल के मध्य अतिरिक्त बसें संचालित करने का फैसला किया है। बताया गया है कि बसों की यह संख्या काठगोदाम एवं हल्द्वानी डिपो के साथ ही भवाली डिपो द्वारा बढ़ाई गई है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस दौरान अकेले भवाली डिपो से ही नैनीताल-हल्द्वानी के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए भवाली डिपो के एआरएम मोहन राम ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से यह निर्णय नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों को वाहनों की समस्या से बचाने के लिए लिया गया है ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो पाए।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: टनकपुर से देहरादून के बीच शुरू हुई रोडवेज वोल्वो बस सेवा…..

Haldwani to nainital bus
बता दें कि क्रिसमस थर्टी फर्स्ट पर हर वर्ष सरोवर नगरी नैनीताल, देश विदेश के सैलानियों से सरोबार रहता है। चूंकि इस बार क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट वीकेंड के आसपास पड़ रहा है, इसलिए सैलानियों की संख्या में और भी अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए नैनीताल हल्द्वानी के मध्य न केवल अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा बल्कि अगर जरूरत पड़ी तो यात्रियों की जरूरत को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाएं जाएंगे। भवाली डिपो के साथ ही काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो की ओर से भी इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गईं हैं। जिससे सैलानियों का सफर आरामदायक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Kainchi Dham Kemu Bus: नैनीताल से कैंची धाम के लिए शुरू हुई केमू बस सेवा…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top