Connect with us
alt="uttarakhand two soldier marytr kumaun regiment"

Home / उत्तराखण्ड / जम्मू कश्मीर में कुमाऊं रेजिमेंट के दो जवान हुए शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

जम्मू कश्मीर में कुमाऊं रेजिमेंट के दो जवान हुए शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

(Uttarakhand ): कुमाऊं रेजिमेंट के दो जवान पाकिस्तानी गोलाबारी में हुए शहीद

लाॅकडाउन  की इन विषम परिस्थितियों के बीच देवभूमि उत्तराखंड (uttarakhand) के लिए एक बेहद दुखद खबर भारतीय सेना की ओर से आ रही है , जिसमें कुमाऊं रेजिमेंट के दो जवान पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में पिथौरागढ़  के दो जवान शहीद हो गए। इसके साथ ही इसी हमले में दो अन्य जवान घायल हुए भी हुए हैं जिनमें एक पिथौरागढ़ का जबकि दूसरा बागेश्वर जिले का है। शहादत की खबर मिलते ही शहीदों के घरों में कोहराम मचा है। आस पड़ोस के लोग परिजनों को जैसे तैसे ढाढ़स बंधा रहे है खबर के सोशल मीडिया में आते ही दो वीर सपूतो की शहादत से पूरे जिले सहित समूचे प्रदेश (uttarakhand) में शोक की लहर छाई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के नाली गांव निवासी नायक शंकर सिंह और मुनस्यारी के नापड़ गांव निवासी गोकर्ण सिंह शहीद हो गए। दोनों जवान कुमांऊ रेजीमेंट में तैनात थे। बताते चले की शहीद गोकर्ण सिंह का परिवार वर्तमान में बरेली में रहता है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ निवासी नायक प्रदीप कुमार और बागेश्वर जिला निवासी नारायण सिंह इस हमले में घायल हो गए जिनका आर्मी अस्पताल इलाज चल रहा है।


Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top