Connect with us
Uttarakhand news: Two passenger train will run again between Haridwar and Delhi from 15 August.

Home / उत्तराखण्ड / Good News: हरिद्वार से दिल्ली के बीच फिर से संचालित होंगी दो पैसेंजर ट्रेनें

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Good News: हरिद्वार से दिल्ली के बीच फिर से संचालित होंगी दो पैसेंजर ट्रेनें

1 min read

Haridwar Delhi Train: 15 अगस्त से हरिद्वार से दिल्ली के बीच एक बार फिर पटरी पर दौड़ेगी दो पैसेंजर ट्रेन, लाकडाउन से बंद था संचालन…

हरिद्वार से दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है।‌ भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए लाकडाउन के बाद से बंद दो ट्रेनों को आगामी 15 अगस्त से पुनः संचालित करने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि हरिद्वार से दिल्ली के बीच ये दोनों पैसेंजर ट्रेनें (14304/03) और (14306-05) 15 अगस्त से पटरी पर दौड़ती हुई नजर आएंगी।
(Haridwar Delhi Train)
यह भी पढ़ें- ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग डबल लेन सड़क को मंजूरी, गैरसैंण हल्द्वानी का सफर होगा आसान

इन ट्रेनों के पुनः संचालित होने से जहां यात्रियों को काफी राहत मिलेगी वहीं उनका सफर भी आरामदायक हो जाएगा। हालांकि इन ट्रेनों में भी उन्हें एक्सप्रेस ट्रेनों की दर से किराया देना होगा। अर्थात सबसे नजदीकी स्टेशन का किराया भी 10 रूपए के स्थान पर 30 रुपए होगा। बता दें कि इन दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भारतीय रेलवे द्वारा लाकडाउन के कारण बंद कर दिया गया था, और उसके बाद से ये दोनों पैसेंजर ट्रेनों‌‌ का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया था।
(Haridwar Delhi Train)

यह भी पढ़ें- अब फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने से एक घंटा कम हो जाएगी गढ़वाल से कुमाऊं की दूरी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top