Connect with us
Uttarakhand news: UKD Ashutosh Negi and Ashish Negi arrested today
Image : सांकेतिक फोटो ( UKD Ashutosh Negi arrested)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी आशुतोष और आशीष नेगी गिरफ्तार…..

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी आशुतोष और आशीष नेगी गिरफ्तार…..

1 min read

UKD Ashutosh Negi arrested: उत्तराखंड क्रांति दल के नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला.  UKD Ashutosh Negi arrested: उत्तराखंड मे मूल निवास भू कानून से लेकर अंकिता हत्याकांड में अपनी खुलकर आवाज उठाने वाले यूकेडी के आशुतोष नेगी व आशीष नेगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पुलिस द्वारा उन्हें आज गुरुवार को हिरासत में लिया गया है जिन्हें राजपुर रोड थाने में रखा गया है। वहीं आशुतोष और आशीष नेगी का फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : उत्तराखण्ड: पहाड़ में UKD प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में किया गया भर्ती, देखें वीडियो

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी आशुतोष नेगी,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आशीष नेगी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हे राजपुर रोड थाने पर रखा गया है। वहीं दोनो के फोन स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक पहाड़ी मूल के युवक की तनख्वाह के लिए आशुतोष नेगी और आशीष नेगी का वीडियो सामने आया था जिसमें वह होटल के मालिक को पहाड़ी मूल के व्यक्ति की सैलरी देने की बात करते हुए नजर आ रहे थे। यह मामला इतना बढ़ गया था कि इससे होटल के मालिक और उनके बीच विवाद हो गया । वही रिपोर्ट की माने तो पुलिस द्वारा इसी मामले में उत्तराखंड क्रांति दल के दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि विभिन्न होटल-रेस्टोरेंट में हंगामा को लेकर यह गिरफ्तारी हुई है फिलहाल मामले में गहन जांच पड़ताल चल रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top