उत्तराखण्ड हरिद्वार
UKPSC ने रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में किया बड़ा बदलाव नई तिथि हुई जारी
1 min read
Ukpsc Rakshak recruitment 2023: अब 6 अगस्त को आयोजित होगी रक्षक भर्ती परीक्षा, 22 जुलाई को किए जाएंगे प्रवेश पत्र जारी….
यदि आपने भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की रक्षक भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरा है तो यह खबर आपके लिए है । बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। रक्षक भर्ती परीक्षा अब तय की गई तिथि के अनुसार 6 अगस्त को हल्द्वानी तथा हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। बताते चलें कि पहले रक्षक भर्ती परीक्षा पहले 16 जुलाई 2023 को होनी तय थी लेकिन लोक सेवा आयोग द्वारा इसकी तिथि को बदलकर 6 अगस्त 2023 कर दिया गया है। 22 जुलाई 2023 को इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
(Ukpsc Rakshak recruitment 2023)
यह भी पढ़ें- UKPSC Result 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा किया गया इन परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित देखिए रिजल्ट
इस संबंध में आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि 16 जुलाई 2023 को हरिद्वार में कावड़ यात्रा होने के कारण परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन तथा परीक्षा के आयोजन में व्यवधान को देखते हुए तिथि को 16 जुलाई से स्थगित करके 6 अगस्त कर दिया गया है। 6 अगस्त 2023 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक हल्द्वानी तथा हरिद्वार में रक्षक भर्ती परीक्षा आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थी 22 जुलाई को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
(Ukpsc Rakshak recruitment 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(UkPSC) के नए अध्यक्ष बने प्रोफेसर जगमोहन सिंह राणा
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
