Connect with us
Uttarakhand DA News 2024: उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को DA की बड़ी सौगात……

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand DA News 2024: उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को DA की बड़ी सौगात……

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand DA News 2024: उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को DA की बड़ी सौगात……

1 min read

Uttarakhand DA News 2024: उत्तराखंड के राज्य कर्मचारी और पेंशनरों को नए साल पर मिली बड़ी सौगात

Uttarakhand DA News 2024: उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों-पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ता (DA) की दरों में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरों का भुगतान ,1 जुलाई 2023 से किया जाएगा। 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2023 तक डीए का नकद भुगतान किया जाएगा।
UTTARAKHAND DA News 2024
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट होगा हाईकोर्ट आसपास की जमीन की प्लॉटिंग पर लगी रोक

बता दें कि एक जनवरी 2024 से यह नियमित वेतन में दिया जाएगा।अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी किए गए आदेश के तहत सातवां वेतनमान लेने वाले कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षक संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों कार्य प्रभारित कर्मचारियों व यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पद धारकों को डीए बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।बढ़ोतरी के बाद डीए की दर 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top