Connect with us
Uttarakhand news: Uttarakhand roadways bus accident Moradabad driver lost Life
Image : social media ( Uttarakhand roadways bus accident)

Home / उत्तर प्रदेश / Uttarakhand: उत्तराखंड रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक की गई जिंदगी

उत्तर प्रदेश देवभूमि दर्शन

Uttarakhand: उत्तराखंड रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक की गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand roadways bus accident : काशीपुर हाईवे पर रोडवेज बस की ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार भिड़ंत चालक की गई जिंदगी, 18 यात्री घायल, मची चीख पुकार..

Uttarakhand roadways bus accident Moradabad: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद काशीपुर हाईवे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां पर यात्रियों को रामनगर की ओर ले जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई जिसके कारण हादसे मे बस चालक की जिंदगी चली गई जबकि बस में सवार अन्य कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है वहीं मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़े :Rudrpur roadways bus accident: रूद्रपुर हाइवे पर रोडवेज बस के चालक को हार्ट अटैक

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के बोबदवाला के निवासी बस चालक महफूज आलम उत्तरप्रदेश से सवारियों को लेकर काशीपुर डिपो की बस से नैनीताल जिले के रामनगर ले जा रहे थे। दरअसल तभी आज सोमवार की तड़के बस 3:30 बजे यात्रियों को लेकर मुरादाबाद से निकली जिसमें 40 यात्री सवार थे। इस दौरान जैसे ही बस ने ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव के पास से क्रॉस किया तो तभी मुरादाबाद काशीपुर हाईवे पर बस आगे चल रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी जिसके चलते यात्रियों की चीख पुकार मच गई। जैसे ही इस हादसे को आसपास के लोगों ने घटित होता देखा तो उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने करीब 18 घायल यात्रियों को उपचार के लिए ठाकुरद्वारा सीएचसी अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने रोडवेज बस के चालक महफूज आलम को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में घायल हुए लगभग 18 यात्रियों का उपचार चल रहा है वहीं अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घायलों में से कुछ यात्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बस चालक नशे की हालत में था जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ है वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर का चालक हादसे को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था जिसकी तलाश जारी है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in उत्तर प्रदेश

To Top