Connect with us
Dehradun Delhi Vande Bharat

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून – दिल्ली चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बुधवार को भी होगी संचालित देखिए अपडेट….

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून – दिल्ली चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बुधवार को भी होगी संचालित देखिए अपडेट….

1 min read

Dehradun Delhi Vande Bharat: अब बुधवार को भी चलेगी देहरादून से रवाना होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दी मंजूरी…

Dehradun Delhi Vande Bharat
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां.. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए देहरादून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को अब बुधवार को भी संचालित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर देहरादून दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब बुधवार को भी किया जाएगा। रेलवे मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच शूरू होने जा रही है हेली सेवा जानिए टाइम टेबल और किराया

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन बंद रहता है। अभी तक देहरादून से दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बुधवार को संचालित नहीं किया जाता था। ऐसे में अब बुधवार की जगह किसी अन्य दिन ट्रेन का संचालन बंद किया जा सकता है। जिसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही रेलवे द्वारा जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूट्यूब से क्यों हटाया गया इंदर आर्य का सुप्रसिद्ध गीत गुलाबी शरारा जिसने विदेशों में भी मचाई धूम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top