Connect with us
Pithoragarh Munsiyari Heli Service

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच शूरू होने जा रही है हेली सेवा जानिए टाइम टेबल और किराया

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच शूरू होने जा रही है हेली सेवा जानिए टाइम टेबल और किराया

1 min read

Pithoragarh Munsiyari Heli Service: हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए सुबह साढ़े सात तो पिथौरागढ़ के लिए 9:35 में उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर….

Pithoragarh Munsiyari Heli Service
राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की खुबसूरत वादियों का रूख करने की सोच रहे पर्यटकों एवं पिथौरागढ़ जिले के स्थानीय लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां.. हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हैरिटेज एविएशन 22 फरवरी से हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे जहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगीं वहीं स्थानीय लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में पिथौरागढ़ जिले की डीएम रीना जोशी का कहना है कि 22 फरवरी से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस हवाई सेवा का मुख्य उद्देश्य सीमांत के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: इन 3 प्रसिद्ध स्थलों के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, पर्यटकों की पहुंच होगी आसान

आपको बता दें कि हल्द्वानी के गौलापार से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू होने से जहां पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और पर्यटक महज एक घंटे में इन खूबसूरत स्थलों तक पहुंच सकेंगे वहीं आपातकाल में भी लोगों को सुविधाएं मिल सकेंगी। बताया गया है हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए यह सेवा सुबह 7:45 बजे उड़ान भरेगी जबकि पिथौरागढ़ के लिए 9:35 बजे और चंपावत के लिए 11:05 बजे सेवा संचालित होगी। चंपावत के लिए प्रतिव्यक्ति किराया 2500 रखा गया है जबकि पिथौरागढ़ के लिए 3000 और मुनस्यारी के लिए किराया 3500 तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- बधाई: चंपावत के अभिनव गहतोड़ी सप्लाई इंस्पेक्टर के लिए चयनित बढ़ाया क्षेत्र का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top