Connect with us
Uttarakhand news: Very cheap city bus service started in Almora, know the benefits. Almora City bus service latest news

Home / अल्मोड़ा / Good news: अल्मोड़ा में शुरू हुई बेहद सस्ती सिटी बस सेवा, जानिए खूबियां

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

Good news: अल्मोड़ा में शुरू हुई बेहद सस्ती सिटी बस सेवा, जानिए खूबियां

1 min read

Almora City bus service: नगर वासियों को मिलेगी राहत, आसान हो जाएगा नवीन कलेक्ट्रेट तक का सात किलोमीटर सफर…

राज्य के अल्मोड़ा नगर में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां.. अब अल्मोड़ा की सड़कों पर भी सिटी बस दौड़ते हुए दिखाई देगी। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार बुधवार से नगर में सिटी बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। इससे जहां लोगों को काफी राहत मिलेगी वहीं वह नवीन कलेक्ट्रेट तक की सात किलोमीटर की दूरी भी महज दस रुपये में तय कर सकेंगे।
(Almora City bus service)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बद्रीनाथ और केदारनाथ का सफर होगा अब बेहद आसान बनेगी 900मीटर सुरंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा नगर के अंतर्गत करबला से नवीन कलक्ट्रेट पांडेखोला तक सिटी बस का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। जिले की डीएम वंदना सिंह के अथक प्रयासों से शुरू हो रही इस बस सेवा का किराया महज दस रूपए प्रति सवारी तय किया गया है। बताया गया है कि नगरपालिका की ओर से संचालित की जा रही इस बस की कीमत चौबीस लाख रुपये हैं। यह बस रोजाना करबला से संचालित होकर नवीन कलक्ट्रेट जाएगी। इस बस के संचालित होने से नवीन कलक्ट्रेट आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
(Almora City bus service)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अब सिर्फ 12वीं पास ही बन सकेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, इस तरह भरी जाएंगे सीटें

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top