Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: Now only 12th pass will be able to become Anganwadi workers vacancy seats 2022. uttarakhand anganwadi vacancy 2022

UTTARAKHAND GOVT JOBS

उत्तराखण्ड

देहरादून

उत्तराखंड: अब सिर्फ 12वीं पास ही बन सकेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, इस तरह भरी जाएंगे सीटें

uttarakhand anganwadi vacancy 2022: विभागीय मंत्री ने दिया अनुमोदन, अब 12वीं पास महिलाएं ही बन‌ सकेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री…

उत्तराखंड की उन महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जो 12वीं पास है तथा आंगनबाड़ी में कार्य करने की इच्छुक हैं।बता दे कि अब 12वीं पास ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन सकेंगी। इससे पूर्व आंगनबाड़ी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं थी। बताते चले कि आरक्षित सीटों के लिए ब्लॉक स्तर से अभ्यर्थी नही मिलने पर जिला तथा राज्य स्तर से इन सीटों को भरा जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस प्रस्ताव पर मंत्री की ओर से अनुमोदन कर दिया है।जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को विभागीय मंत्री का अनुमोदन भी मिल गया है।
(uttarakhand anganwadi vacancy 2022)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की दो नर्सों को राष्ट्रपति ने किया ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड’ से सम्मानित

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के अनुसार राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में ओबीसी के लिए 14 प्रतिशत, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए चार प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। आरक्षित सीटों के लिए ब्लॉक स्तर पर अभ्यर्थी नही मिलने पर पूर्व में कई सीटें खाली रह जाती थीं इस कारण अब ब्लॉक, जिला एंव राज्य स्तर से कोटे की सीटों को भरा जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के अनुसार 121 पदों के लिए 58875 उम्मीदवारो ने आवेदन किए हैं।
(uttarakhand anganwadi vacancy 2022)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की धृति का जापान की प्रतिष्ठित नगोया विश्विद्यालय में हुआ चयन, बड़ा प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top