UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
उत्तराखण्ड: बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे युवक की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त बुझ गया घर का एकलौता चिराग…
1 min read
Ramnagar bike accident:* बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे युवकों की बाइक बैरियर से टकराकर हुई हादसे का शिकार, बुझ गया घर का एकलौता चिराग…
Ramnagar bike accident: उत्तराखंड मे एक बाद एक भयावह हादसे घटित होते जा रहे हैं जो लगातार चिंता का विषय बने हुए है। अक्सर अधिकतम हादसे शुभ अवसरों के दौरान घटित होते हैं जो लोगों के मन में भय पैदा कर देते हैं। ऐसे ही कुछ दर्दनाक हादसे की खबर नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आ रही है जहां पर बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे युवक की बाइक हादसे का शिकार हो गई जिसमें एक युवक की जिंदगी चली गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है ।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, यात्रियों से भरी केमू बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 गंभीर घायल
Ramnagar news today बता दें बीते रविवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर तीन युवक नैनीताल के रामनगर से बर्थडे पार्टी मनाने के लिए मालधान जा रहे थे लेकिन जैसे ही उनकी बाइक सांवल्दे के पास पहुंची तो बैरियर के पास टकरा गई जिसके चलते तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रामनगर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक विजेंद्र सिंह उर्फ 22 वर्षीय विजय अल्मोड़ा जिले के ग्राम टोटा सल्ट के निवासी थे जो होम स्टे में नौकरी करने के साथ ही स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे और घर के एकलौते चिराग थे। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
