Connect with us
Pithoragarh news kafal tree

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: काफल तोड़ने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत 2 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: काफल तोड़ने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत 2 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

1 min read

Pithoragarh news kafal tree: काफल तोड़ते समय हुआ ये दर्दनाक हादसा, टहनी टूटने से नीचे गिरी महिला, मौके पर ही छोड़ दिया दम….

Pithoragarh news kafal tree
इन दिनों पहाड़ों में काफल का सीजन चल रहा है। अमूमन ग्रामीण खासतौर पर महिलाएं और बच्चे काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ जाते हैं और क‌ई बार पैर फिसला जाने से उनकी जान पर भी बन आती है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली निवासी एक महिला की काफल के पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर से जहां महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: काफल तोड़ने गई महिला गिरी 40 फिट गहरे गड्ढे में पुलिस रेस्क्यू कर बचाई जान

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र के जारा जिबली गांव निवासी नीमा देवी, बीते रविवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने के लिए जंगल में गई थी। बताया गया है कि काफल तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ी थी, इसी दौरान अचानक पेड़ की टहनी टूट जाने से वह पेड़ से नीचे गिर गई। इस दुखद हादसे में नीमा ने मौके पर ही दम तोड दिया। मृतका नीमा अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोते बिलखते छोड़ ग‌ई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतका नीमा के पति पुष्कर सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं।

यह भी पढ़ें- Kafal Fruit Benifits Hindi: उत्तराखंड के काफल के फायदे ..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top