Connect with us
Devprayag snake bite news today
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: देवप्रयाग में जहरीले सांप के डसने से चली गई महिला की जिंदगी, परिवार में कोहराम

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: देवप्रयाग में जहरीले सांप के डसने से चली गई महिला की जिंदगी, परिवार में कोहराम

1 min read

Devprayag snake bite news : देवप्रयाग स्नान और पूजन के लिए जा रही महिला को अलमारी के नीचे बैठे सांप ने डसा , उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम….

Devprayag snake bite news गौरतलब हो कि इन दिनों उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है इसके साथ ही जहरीले सांपों का भी खतरा बढ़ने लगा है। अक्सर बरसात के सीजन में जहरीले सांप ऐसी जगह पर छुपते हैं जहाँ पर किसी की आसानी से नजर नहीं पड़ती। ऐसा ही कुछ मामला टिहरी जिले के देवप्रयाग से सामने आया है जहां पर अलमारी के नीचे से चप्पल निकाल रही महिला को पैर के अंगूठे में कई बार सांप ने डसा। जिसके चलते महिला के पूरे शरीर में जहर फैल गया और उपचार के दौरान महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दिल्ली से पहाड़ जा रहा युवक हुआ जहरखुरानों का शिकार चली गई जिंदगी….

Devprayag news today
बता दें बीते सोमवार को देवप्रयाग क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोर्थीकांडा के रवाडा तोक की संगीता पत्नी प्रेम सिंह सावन के दूसरे सोमवार को देवप्रयाग स्नान और पूजन के लिए जाने वाली थी। इसके लिए महिला पूरी तरह से तैयार हो गई थी लेकिन जैसे ही महिला ने अलमारी के नीचे रखें चप्पलों को पहनने के लिए निकालने की कोशिश की तो तब तक जहरीले सांप ने महिला के पैर के अंगूठे पर कई बार डस लिया। जिसके चलते महिला ने शोर मचाकर घर वालों को इसकी जानकारी। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन अस्पताल पहुंचने में करीब पौने घंटे का समय लग गया। जिसके कारण महिला के पूरे शरीर में जहर फैल चुका था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला को तत्काल एंटीवेनम इंजेक्शन लगाया लेकिन वह बेअसर रहा। दरअसल तमाम प्रयासों के बावजूद भी महिला को बचाया न जा सका।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में सुअर ने शिक्षक को बनाया निवाला मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top