Connect with us
Pithoragarh tejam bridge collapse
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ में भारी बारिश से टूट गया तीजम और वतन गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से टूट गया तीजम और वतन गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल

1 min read

Pithoragarh tejam bridge collapse: मानसून की बारिश के कारण जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, पिथौरागढ़ के तीजम और वतन गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बहा, 18 परिवारों से टूटा संपर्क…..

Pithoragarh tejam bridge collapse: उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश ने जन जीवन को काफी प्रभावित किया है तेज बारिश के कारण भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई है तो वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। इतना ही नहीं मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते नाले भी उफान पर आ चुके है। विभिन्न जगह पर सड़के और पुल क्षतिग्रस्त हो गए है जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही यातायात भी प्रभावित हुआ है। ऐसी ही कुछ खबर पिथौरागढ़ से सामने आ रही है जहां पर बरसात के चलते लकड़ी का पुल बहने से 18 परिवारों का संपर्क टूट चुका है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले यात्री ध्यान दें, भारी बारिश के चलते बंद हुआ भवाली अल्मोड़ा हाइवे

Pithoragarh News Today बता दें प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले तो उफान पर आए ही है लेकिन साथ ही कई मार्ग भी अवरुद्ध हुए हैं। दरअसल पिथौरागढ़ और धारचूला में 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। यहां पर ग्रामीण क्षेत्रों में नदी – नाले, गधेरे उफान पर है तो वहीं सीमांत जिले में 20 सड़के बंद है। इतना ही नहीं धारचूला में काली और गोरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है इसके अलावा रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। दरअसल धारचूला क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तल्ला दारमा के तीजम गाड़ का जलस्तर बढ़ने से तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पैदल पुल बह गया है जिसके चलते 18 परिवारों का संपर्क टूट गया है साथ ही 23 स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दारमा घाटी के माइग्रेशन ग्राम बोन को जोड़ने के लिए च्युति गाड़ में बना पुल भी बारिश की भेंट चढ़ गया है जिससे गांव के करीब 30 परिवारों का संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया है। 2018 की आपदा में तीजम और वतन को जोड़ने वाला आरसीसी पुल बह गया था तब से ग्रामीण प्रशासन से झूलाझूल बनाए जाने की मांग कर रहे थे लेकिन इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 7 जुलाई को 9 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट रहें सावधान CM ने दिया आदेश

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top