Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड: 7 जुलाई को 9 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट रहें सावधान CM ने दिया आदेश
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
उत्तराखंड: 7 जुलाई को 9 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट रहें सावधान CM ने दिया आदेश
By
1 min read
Uttarakhand Heavy Rain alert: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने भी दिए शासन प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश, आम जनमानस से की पर्वतीय रूटों पर यात्रा करने से बचने की अपील…
Uttarakhand Heavy Rain alert
उत्तराखण्ड में बारिश का कहर जारी है। इतना ही नहीं लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का सिलसिला अभी और भी अधिक बढ़ने जा रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने रविवार सात जुलाई को प्रदेश के नौ जिलों में और भी अधिक भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में 07 जुलाई यानी रविवार को कुमाऊं मंडल के समस्त जनपदों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में भी कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने आशंका व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- भारी बारिश से पानी पानी हुआ हल्द्वानी, अल्मोड़ा व नैनीताल हाइवे बंद अलर्ट मोड पर प्रशासन
Uttarakhand weather News tomorrow
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए सरकारी मशीनरी भी अलर्ट मोड पर आ गई है। स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से भी भारी बारिश के चलते संभावित आपदाओं के दृष्टिगत सावधानी बरतने, अति आवश्यक होने पर ही पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने, नदी नाले के आसपास के तटीय क्षेत्रों से दूर सुरक्षित स्थलों पर रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने खासतौर पर बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जनपदों की सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशानिर्देशों एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिलों के प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के मोहान का वर्षों पुराना पुल टूटा आवाजाही हुई ठप…
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read More
Uttarakhand : सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर पिथौरागढ़ युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read Pithoragarh News live Today: पिथौरागढ़: सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
