Uttarakhand Police उत्तराखण्ड
Uttarakhand police Bharti 2023: युवा रहें तैयार, 2000 पदों पर निकलेगी उत्तराखण्ड में पुलिस भर्ती
1 min read
Uttarakhand police Bharti 2023: पत्रकार वार्ता में बोले उत्तराखण्ड पुलिस के डीजीपी, जल्द होगी 2000 पुलिस कर्मियों की भर्ती….
भर्ती परीक्षाओं में हो रही लगातार धांधली की खबरों के बीच सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द 2000 पुलिस कर्मियों की भर्ती होने जा रही है। यह जानकारी उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार द्वारा दी गई है। मीडिया से बातचीत में डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 28000 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं। जबकि वर्तमान में केवल 24000 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। 4000 पद अभी खाली चल रहे हैं। खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 2000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अफसरों से सिपाहियों तक के पदों के लिए आयोजित की जाएगी।
(Uttarakhand police Bharti 2023)
यह भी पढ़ें- Uttarakhand paper leak News: भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा लगातार क्यों हो रहे घोटाले
इतना ही नहीं उन्होंने देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी में भी ई-चालान की व्यवस्था शुरू करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां आम जनता को फायदा होगा , वहीं विभाग को भी सड़कों पर कम पुलिस कर्मियों की तैनाती करनी पड़ेगी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि देहरादून में ट्रायल बेस पर शुरू की गई ई चालान प्रक्रिया का काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिला है। इससे ट्रेफिक नियमों का उल्लघंन करने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है।
(Uttarakhand police Bharti 2023)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
