Connect with us
Uttarakhand news: Yuvraj Goswami bageshwar qualified for navodaya school

Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर के युवराज गोस्वामी नवोदय विद्यालय के लिए चयनित परिजनों में खुशी की लहर

उत्तराखण्ड बागेश्वर

बागेश्वर के युवराज गोस्वामी नवोदय विद्यालय के लिए चयनित परिजनों में खुशी की लहर

1 min read

yuvraj Goswami navodaya school: बागेश्वर के युवराज गोस्वामी ने उत्तीर्ण की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 

उत्तराखंड के युवा जहां अपनी काबिलियत से देश के कोने कोने में छाए हुए हैं वही यहां के नौनिहालों भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं हाल ही में घोषित नवोदय विद्यालय के परीक्षा परिणामों की जिसमें बागेश्वर जिले के आनंदी एकेडमी के छात्र युवराज गोस्वामी की। जिन्होंने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तरण कर अपने माता पिता के साथ ही अपने जिले का नाम भी रोशन किया है। युवराज की इस उपलब्धि से जहां उनके परिजनों में खुशी का माहौल है वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।( Yuvraj Goswami Navodaya school)

यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: लाट क्षेत्र के नवनीत का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन छठी कक्षा से करेंगे पढ़ाई

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के मंडलसेरा निवासी युवराज गोस्वामी ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। युवराज आनंदी एकेडमी घिरोली के पांचवी के छात्र हैं। उनके पिता रमेश गिरी गोस्वामी जहां एक फार्मासिस्ट हैं वहीं उनकी मां दया गोस्वामी एक कुशल गृहिणी हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top