Connect with us
Uttarakhand News:13 women and adolescents will get Tilu Rauteli Award 2024, 32 Anganwadis will also be honored

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड:13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 आंगनबाड़ी भी सम्मानित

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड:13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 आंगनबाड़ी भी सम्मानित

1 min read

Tilu rauteli Award 2024:प्रदेश की महिलाओं और किशोरियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Tilu rauteli Award 2024 उत्तराखंड में महिलाओं और किशोरियों को उनके साहस पराक्रम और उत्कृष्ट सेवा का प्रदर्शन करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जो उन्हें उनकी बहादुरी और संघर्ष के लिए सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। इसी बीच प्रदेश की महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।बता दें कि 8 अगस्त को वर्ष 2023- 24 तीलू रौतेली सम्मान 13 वीरांगनाओं को प्रदान किया गया। जिसमे प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डॉक्टर माधुरी बडथ्वाल और गुलदार के हमले मे अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़िए:बधाई: डीडीहाट की प्रधान ममता स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होंगी सम्मानित…

इनके अलावा खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी व हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत तथा साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर समेत सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला को सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के परीक्षा ग्रह में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा 32 महिलाओं को आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिनमे अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा ये महिलाएं शामिल हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top